290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

by

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार
गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ पुल नहर नवाशहर रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका तो मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला ने जल्दीबाजी में हाथ मे पकड़ा लिफाफा नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम राजन पुत्र सरवन दास और महिला ने अपना नाम अंजना देवी उर्फ अंजू पत्नी अश्विनी कुमार निवासी देनोवाल खुर्द बताया। लिफाफे को चैक किया गया तो उसमें से 290 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एसएचओ जैपाल ने बताया कि राजन पुत्र सरवन दास व अंजना देवी उर्फ अंजू पत्नी अश्विनी कुमार निवासी देनोवाल खुर्द के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी भाई बहन है और अंजना देवी के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में पहले भी तीन मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह यह नशा किस से खरीद करती थी और आगे किसे बेचती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 9 जुलाई को करेंगे थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व उर्वरक एवं रसायन मंत्री माननीय जगत प्रकाश नड्डा संभता कल यानी 9 जुलाई 2025 को आपदा प्रभावित...
article-image
पंजाब

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने स्थानीय आश्रम गौतम नगर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम – कौन हैं पायल मोदी?

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। दो दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर ईडी की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के बाद पायल मोदी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!