3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

by

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28), हरदीप कौर (23) और बेअंत कौर (26) पंजाब के सबसे कम साक्षर जिले मानसा के बुढलाडा की रहने वाली हैं। तीनों ने अलग-अलग विषयों में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

 कमाल करने वाली तीन बहनें …हम बात कर रहे हैं पंजाब की रहने वाली तीन सगी बहनों की, जिनका नाम रिम्पी कौर (28 साल), बेअंत कौर (26 साल) और हरदीप कौर (23 साल) है. तीनों ने ही देश की कठिन परीक्षाओं में शामिल यूजीसी नेट परीक्षा को एक साथ वो भी पहले प्रयास में पास कर लिया है। उनकी ये सफलता बताती है तीनों बहनें अपने सपने और परिवार के लिए कितनी समर्पण है।

पढ़ाई से गरीबी होगी दूर :  तीनों बहने बेहद गरीब परिवार से आती हैं।  हालांकि, तीनों बहनों ने घर की तमाम मुश्किलों के बाद भी कभी हार नहीं माना बल्कि हमेशा एक दूसरे को मोटिवेट करके आगे बढ़ती रहीं। बता दें, तीनों ने ही अलग-अलग विषयों में यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। बहनों का मानना है कि आपकी पढ़ाई ही आपको गरीबी से बाहर निकाल सकती है।

प्रोफेसर बनना है सभी का सपना : 
तीनों बहनों का सपना ही वह कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर बच्चों का पढ़ाएं और अपने घर की गरीबी को दूर करें।  जानकारी के अनुसार, रिम्पी ने कंम्यूटर साइंस में इस परीक्षा को पास किया है। वहीं रिम्मी से छोटी बेअंत ने हिस्ट्री और सबसे छोटी हरदीप ने पंजाबी भाषा में इस परीक्षा को पास किया है।

मां करती मजदूरी :  जानकारी के अनुसार, इन तीनों बहनों के पिता ग्रंथी हैं। वहीं, उनकी मां मंजीत कौर दिहाड़ी मजदूर करती है, जिसके जरिए ही उनका घर चलता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी माता-पिता ने कभी अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और यही वजह है आज वह इस मंजिल तक पहुंच पाई हैं। खास बात ये भी है कि तीनों बहनों ने बिना किसी कोचिंग के इस कठिन परीक्षा को पास किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद् वार्ड करियां के हुए सीमांकन में हो शुद्धिकरण : मनोज ….वक्तपुर वार्ड को खत्म करना गलत निर्णय : नीलम….तीसा का एक जिला परिषद वार्ड बढ़ाना जरूरी : त्रिलोक

  एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा में हाल ही में जो जिला परिषद् वार्ड का सीमांकन हुआ है हम उसके बिलकुल भी समर्थन में नहीं हैं। क्योंकि सीमांकन जब होता है तो मैप के...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat on May 10 –

Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 6/Daljeet Ajnoha : Following the directions of National Legal Services Authority and Member Secretary of the Punjab State Legal Services Authority, the local District and Sessions Judge Priya Sood...
Translate »
error: Content is protected !!