3 सोने की चेन, 1 सेट, 4 कंगन, 1 कड़ा, 2 सोने की अंगूठी व 1 हीरे की अंगूठी और 32 हजार रुपये चोरी : 1 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर , 2 नबंवर । थाना माहिलपुर पुलिस ने राजिंदर सिंह निवासी कालेवाल फ़त्तू के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसी गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(4) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में राजिंदर सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी कालेवाल फ़त्तू ने बताया कि वह परिवार समेत 29 अक्तूबर की रात खाना खाने के बाद सो गया और सुबह उठे तो उसने देखा कि घर के अंदर कमरे में सारा सामान विखरा हुआ था और अमलरियो के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि चैक करने पर घर से 3 सोने की चेन, एक सोने का सेट, 4 सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, दो सोने की अंगूठी व एक हीरे की अंगूठी और 32 हजार रुपये चोरी हो गए हैं, उसने आरोप लगाया कि यह चोरी उन्ही के गांव के मनकरण सिंह उर्फ मनी पुत्र जोगिंदर पाल ने की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों के मुखियों को निर्देश : प्रातः कालीन सभा में बच्चों को आई फ्लू बारे करें जागरूक

ऊना, 9 अगस्त – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आई फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही है जिसमें ज्यादा बच्चें इसकी चपेट में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने एलपीजी सिलेंडर की कमी का निकाला तोड़ : लंगर के बचे हुए भोजन से बायोगैस बनाना किया शुरू

एएम नाथ । बिलासपुर  04 अप्रैल ।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी मंदिर न्यास सामुदायिक रसोई (लंगर) से बचने वाले प्रयुक्त और प्रयुक्त भोजन से बायोगैस उत्पादन करने वाला राज्य...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई : प्रणव किरपाल बोले- आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रणव किरपाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!