3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

by
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों में अलग से एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) थाने होंगे। गृह विभाग ने नियम तैयार करने के बाद फाइल विधि विभाग को मंजूरी के लिए भेज दी है।
पहले चरण में धर्मशाला और परवाणू में यह थाने खुलेंगे। इसमें चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों की जांच होगी। आईजी और डीआईजी के नेतृत्व में इन थानों को खोला जाएगा। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए गृह विभाग को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में चिट्टे की तस्करी हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में नशे की तस्करी कई गुना बढ़ी है। यही वजह है कि जिला शिमला समेत प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आ गए हैं।
दूसरे राज्यों का मास्टमाइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर
हालांकि, पुलिस विभाग लगातार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रहा है और इसे लेकर प्रदेश व जिला स्तर पर भी अभियान चलाया गया है, लेकिन दूसरे राज्यों में बैठे नशा तस्करी के मास्टरमाइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस वजह से प्रदेश में नशा तस्करी का यह नेटवर्क टूटने का नाम नहीं ले रहा
है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नशे के साथ गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस चिट्टा तस्करी के मुख्य सरगनाओं को पकड़ने के लिए दूसरे राज्यों में भी दबिश देती है, लेकिन उनके खिलाफ बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई है। यह वजह है कि चिट्टा तस्करी का यह नेटवर्क वर्षों से फलफूल रहा है। यह नशा इतना खतरनाक है कि आए दिन नशे की ओवरडोज से युवाओं की जान जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुलाड़ फार्म हाउस में बागवानी योजनाओं की समीक्षा ….मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक: केवल सिंह पठानिया

अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताने के दिए निर्देश एएम नाथ।  शाहपुर, 21 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में प्रातःकाल एक महत्वपूर्ण समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानव श्रृंखला से देंगे ‘वोट करेगा ऊना’ का संदेश

ऊना, 14 मई। जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
Translate »
error: Content is protected !!