3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

by

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती है।

‘TatkaalYojana’ के तहत पासपोर्ट आवेदन करने वालों को तीन कार्यदिवसों के भीतर पासपोर्ट घर पर डिलीवर कर दिया जाता है — और सबसे खास बात यह है कि इसके लिए पहले पुलिस वेरिफिकेशन की ज़रूरत नहीं होती। सामान्य पासपोर्ट बनने में जहां 30 से 45 दिन का समय लगता है, वहीं तत्काल पासपोर्ट कुछ ही दिनों में मिल जाता है।

किन दस्तावेज़ों की होगी जरूरत?

पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी भी तीन दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड या ई-आधार
  • वोटर आईडी
  • सरकारी या निजी कंपनी की सर्विस आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  • पेंशन संबंधी दस्तावेज (जैसे पेंशन बुक)
  • पैन कार्ड
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस

Tatkaal Passport शुल्क-

पासपोर्ट का प्रकार वैधता पन्ने शुल्क
New/Reissue – General 10 years 36 ₹3,500
नया/पुनः जारी – सामान्य 10 years 60 ₹4,000
खोया/नुकसान/चोरी हुआ पासपोर्ट As per remaining validity 36 ₹5,000

पासपोर्ट कितने समय में मिलेगा?

आवेदन पत्र जमा करने के बाद, जब आवेदन की स्थिति “Granted” (स्वीकृत) दिखे, तो उसके तीसरे कार्यदिवस पर पासपोर्ट डिस्पैच कर दिया जाता है। ध्यान रहे कि आवेदन वाले दिन को गिनती में शामिल नहीं किया जाता।

किन्हें नहीं मिलेगा Tatkaal पासपोर्ट?

कुछ श्रेणियों के लोग तत्काल योजना का लाभ नहीं ले सकते:-

  • जो भारतीय माता-पिता की संतान हों लेकिन भारत के बाहर जन्मे हों
  • जिन्हें गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा नागरिकता दी गई हो
  • जो नाम बदलवाने के लिए आवेदन कर रहे हों
  • जम्मू और कश्मीर के निवासी
  • गोद लिए गए बच्चे (भारतीय या विदेशी माता-पिता द्वारा)
  • वे बच्चे जिनके माता-पिता अलग हो चुके हों लेकिन आधिकारिक रूप से तलाक नहीं हुआ हो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट...
article-image
पंजाब

मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर- गढ़शंकर में जियो सेंटर के सामने कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने कामरेड दर्शन सिंह व जसवीर सिंह खाबडा की अगुवाई में कृषि कानून , मोदी व अमित शाह का पुतला जलाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त!… ED ने की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले...
article-image
पंजाब

बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट: नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण दिया अंजाम

चंडीगढ़ : पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। सभी हत्यारोपी वारदात को कैंपस स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पास अंजाम देकर फरार...
Translate »
error: Content is protected !!