3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया

by
शिमला :  शिमला  पुलिस ने बीती शाम 3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 36.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस बाबत शिमला के बालूगंज, रामपुर और कोटखाई पुलिस थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) 1985 एक्ट के तहत दर्ज मामले करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
         चिट्टा के साथ पकड़े गए तस्करों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांग करेंगी, ताकि इनसे पूछताछ करके यह पता लगाया जा सके कि वे चिट्टे की खेप कहां से लाए और कहां सप्लाई करने वाले थे। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद कुछ और तस्करों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
जिन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया :
 कोटखाई के खलटू-नाला में पुलिस ने 5.82 ग्राम चिट्टे के साथ सुंदर नगर (रतनाड़ी) गांव के सनी बरैक को गिरफ्तार किया है। शिमला में शोघी के समीप सोनू बंगला में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एचआरटीसी  की बस को जांच के लिए रोका तो इसमें सवार रांची झारखंड के मुकेंद्र साहू से पुलिस ने 24.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। रामपुर में रात 8.30 बजे NH-5 पर शनी मंदिर खनेरी के पास 6.86 ग्राम चिट्टा के साथ उरनी किन्नौर के हंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

22 वर्षों से साइकिल पर विश्व भ्रमण कर रहे सोमेन देबनाथ, 2027 तक जारी रहेगा भारत दौरा 27 मई 2004 से साइकिल यात्रा पर निकले सोमेन, उत्तर कोरिया को छोड़कर कर चुके हैं विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव अभिषेक जैन ने मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण : विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल / एएम नाथ :  ऊना, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
Translate »
error: Content is protected !!