3.50 लाख रुपए का नोटिस हिमाचल की युवती को मुंबई से बैंक ने भेजा : युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया

by
 एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली की रहने वाली एक युवती उसे समय हैरान हुई जब बैंक की ओर से उनके घर पर साढे तीन लाख रुपए का लोन का नोटिस भेजा गया। युवती बैंक द्वारा भेजे गए इस नोटिस को देखकर हैरान रह गई। जब युवती द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई तो पता चला कि शतिरों द्वारा युवती के नाम पर साढे तीन लाख रुपए का लोन लिया हुआ है। युवती ने इस संबंध में पुलिस थाना संजौली में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।
 युवती का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई में रहती थी और उस दौरान शातिरों के हाथ में उनका नया डेविड और एटीएम कार्ड लग गया। बैंक से लिंक मोबाइल नंबर गुम होने के कारण युवती के पास कोई मेसिज तक नहीं आया। शातिरों नें उसके डेविड कार्ड पर साढ़े तीन लाख रूपये का लोन लिया हुआ है। युवती का कहना है कि वह मुंबई में एक किराए के घर पर रहती थी वर्ष 2021 में युवती ने नया डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड के लिए बैंक में आवेदन किया था। डेबिट कार्ड युवती के मुंबई वाले पते पर आना था। लेकिन कुछ समय बाद लॉकडाउन लगने के बाद युवती नौकरी छोड़कर मुंबई से वापस अपने घर शिमला आग गई। इसी बीच उसकी शादी हो गई। इस दौरान युवती का डेबिट कार्ड मुंबई के घर में डिलीवर हुआ। इसके बाद डेबिट कार्ड पर साढ़े तीन लख रुपए का लोन ले लिया लेकिन काफी समय तक बैंक की किस्त जमा ना होने के कारण बैंक के अधिकारियों द्वारा युवती के शिमला वाले पते पर नोटिस जारी कर दिया। नोटिस देखकर युवती के परिवार वाले हैरान रह गए। युवती द्वारा पुलिस थाना संजौली में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करवाले दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएमएफ कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा

लंबित परियोजनाओं पर सख्त रुख, उपयोगिता प्रमाणपत्र जल्द देने के निर्देश आपदा प्रबंधन कार्यों में आ रही चुनौतियों के समाधान पर चर्चा एएम नाथ । चंबा :जिला मुख्यालय चंबा में राज्य आपदा प्रबंधन फंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह : सक्षम मिस्टर व दीपिका मिस फेयरवेल चुनी

बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) : बद्दी के कडूवाना स्थित नव आदर्श पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे की 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के दरगेला में मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां

छुट्टी पर घर आए फौजी की बाइक हादसे से मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दरगेला गांव में करवाचाैथ के दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!