3.89 करोड़ रुपये नकद व ‘संभावित अपराध’ से संबंधित दस्तावेज जब्त : अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी

by

नई दिल्ली, 29 मार्च :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कथित अमरूद बागान मुआवजा घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों समेत विभिन्न लोगों के कई परिसर पर छापेमारी करके 3.89 करोड़ रुपये नकद व ‘संभावित अपराध’ से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।

केंद्रीय एजेंसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि कहां से क्या बरामद हुआ। छापामारी बुधवार को शुरू की गई और फिरोजपुर, मोहाली (एसएएस नगर), बठिंडा, बरनाला, पटियाला और चंडीगढ़ में कुल 26 आवासीय व व्यावसायिक परिसर पर छापेमारी की गई। राजस्व और बागवानी विभाग के कुछ अधिकारियों और गैर सरकारी व्यक्तियों के अलावा दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों – पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम और फिरोजपुर के उपायुक्त राजेश धीमान – के परिसर पर भी छापेमारी की गई। धनशोधन का मामला कथित तौर पर मुख्य आरोपी भूपिंदर सिंह, जैस्मीन कौर और अन्य के खिलाफ पंजाब सतर्कता ब्यूरो की एक प्राथमिकी से संबंधित है। ईडी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान संभावित अपराध के सबूत, संपत्ति के दस्तावेज, मोबाइल फोन और 3.89 करोड़ रुपये नकदी जब्त की गई।
मामला 2016 का है जब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) ने आईटी सिटी के पास एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना और उसी जिले में एक एयरोसिटी स्थापित करने के लिए एसएएस नगर (मोहाली) के विभिन्न गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की थी। ईडी का दावा है कि इस मामले में अब तक ‘अपराध से अर्जित’ 140 करोड़ रुपये की धनराशि का पता लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की ने जमकर काटा बवाल : अगर गाड़ी में डीजल की जगह डल जाए पेट्रोल तो क्या करें

जालंधर :  राजाोली इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में हुई घटना सुर्खियों में है. एक महिला ने अपनी डीजल कार में कर्मचारी द्वारा गलती से पेट्रोल डाल दिए जाने पर बवाल...
article-image
पंजाब

खैरड रावल बसी की एससी सरपंच ने एससी कमीशन पंजाब के पास जनरल व बीसी वर्ग के लोगों पर पंचायत के कामों में रुकावट डालने के  लगाए आरोप

गढ़शंकर – जनरल व बीसी वर्ग के लोग अनसूचित जाती के सरपंच व पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस शब्द खैरड रावल गांव की सरपंच हरजिंदर कौर...
article-image
पंजाब

संत समाज द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना

 श्री खुरालगढ़ साहिब में ऐतिहासिक समागम के दौरान पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत  श्री गुरु रविदास महाराज जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं मांगते एफिडेविट…राहुल गांधी से एफिडेविट मांगते हैं : चुनाव आयोग पर फिर कांग्रेस का पलटवार

नई दिल्ली  : राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के जवाब में हुई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल...
Translate »
error: Content is protected !!