4 की मौत, 24 घायल : बंगा में फ्लाईओवर से उतरते ही निजी बस पलटी….मृतकों में बस कंडक्टर और LPU की छात्रा शामिल

by

मनाली से अमृतसर जा रही थी निजी बस, 41 यात्री थे सवार; ड्राइवर गिरफ्तार, LPU छात्रों की मौजूदगी की पुलिस कर रही जांच

नवांशहर/बंगा, 5 अक्तूबर: नवांशहर जिले के बंगा क्षेत्र में सोमवार तड़के एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा गांव मजारी के पास उस समय हुआ, जब मनाली से अमृतसर जा रही बस फ्लाईओवर से उतरते समय अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गई।

पुलिस के अनुसार बस में कुल 41 यात्री सवार थे। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

बस के परखच्चे उड़े, कई यात्री घायल

फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराने के बाद बस नीचे सर्विस रोड पर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत टीमों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

बंगा सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक बस चालक विवेक कुमार, निवासी मंडी, हिमाचल प्रदेश, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो मृतकों की पहचान हुई

पुलिस के मुताबिक चार मृतकों में से फिलहाल दो की पहचान हुई है। इनमें अमृतसर के साहिबजादा जुझार सिंह नगर निवासी विशाल रत्तु (30) और ज्योत्सना जॉर्ज, निवासी केरल शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

LPU छात्रों की मौजूदगी की जांच

हादसे के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि बस में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के दो छात्र भी सवार थे और हादसे में उनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बस में करीब 10 बच्चे LPU से संबंधित होने की जानकारी सामने आई है। इनकी स्थिति और किसी तरह की जनहानि से संबंधित जानकारी की पुलिस जांच कर रही है। घायलों का पूरा विवरण भी जुटाया जा रहा है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका : पूछताछ के बाद वापस घर दिया भेज

चंड़ीगढ़ : वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे...
Translate »
error: Content is protected !!