3 छात्र लापता : आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र लापता

by

एएम नाथ। शिमला :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के तीन स्कूल छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को बच्चों का आउटिंग डे था। इस दौरान बच्चे अपना जो जरूरी सामान और शॉपिंग शिमला के मालरोड और रिज मैदान पर करते हैं। इसके बाद बच्चों को दोबारा से स्कूल के हॉस्टल जाना पड़ता है। शनिवार को भी हर सप्ताह की तरह बच्चे आउटिंग डे पर आए, बाकी सभी बच्चे तो समय रहते हॉस्टल के लिए चले गए, लेकिन इनमें से तीन बच्चे विदांश, अंगद व हितेंद्र सिंह तीनो कक्षा छह के छात्र हैं वापस हॉस्टल नहीं पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी गई। जिसके आधार पर अब पुलिस बच्चों को ढूंढ रही है। देर शाम तक बच्चों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके अभिभावकों से भी संपर्क किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में छह किलो हेरोइन जब्त, दो काबू

चंडीगढ़, 8 अगस्त (: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में महिला समेत दो लोगों के कब्जे से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन कथित तौर पर बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण कार्यों में भूकंप प्रतिरोधी मानकों को प्राथमिकता देना जरूरी: डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के लिए कार्यशाला का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, 24 अप्रैल। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है।यहां के निर्माण कार्यों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का जीत का मंत्र : संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनंदन समारोह में...
पंजाब

खाने-पीने वाले पदार्थों की मौके पर होगी सैंपलिंग व टैस्टिंग: सुंदर शाम अरोड़ा

सैशन चौक से फूड सेफ्टी आन व्हील वैन की रवाना, जिले में रहेगी एक माह सैंपलिंग-टैस्टिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना होशियारपुर :  पंजाब सरकार की लोगों को शुद्ध व...
Translate »
error: Content is protected !!