3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया

by
शिमला :  शिमला  पुलिस ने बीती शाम 3 मामलों में 3 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 36.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस बाबत शिमला के बालूगंज, रामपुर और कोटखाई पुलिस थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) 1985 एक्ट के तहत दर्ज मामले करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
         चिट्टा के साथ पकड़े गए तस्करों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांग करेंगी, ताकि इनसे पूछताछ करके यह पता लगाया जा सके कि वे चिट्टे की खेप कहां से लाए और कहां सप्लाई करने वाले थे। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के बाद कुछ और तस्करों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
जिन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया :
 कोटखाई के खलटू-नाला में पुलिस ने 5.82 ग्राम चिट्टे के साथ सुंदर नगर (रतनाड़ी) गांव के सनी बरैक को गिरफ्तार किया है। शिमला में शोघी के समीप सोनू बंगला में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एचआरटीसी  की बस को जांच के लिए रोका तो इसमें सवार रांची झारखंड के मुकेंद्र साहू से पुलिस ने 24.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। रामपुर में रात 8.30 बजे NH-5 पर शनी मंदिर खनेरी के पास 6.86 ग्राम चिट्टा के साथ उरनी किन्नौर के हंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्टरी में आग हादसे पर डीसी ने पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना : हरोली उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाथू में हुए आग हादसे को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंचायत पदाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाइनिंग स्टार अवार्ड्स में उपमुख्यमंत्री ने होनहार छात्रों को किया सम्मानित ….बोले— ऐसे सम्मान प्रेरणा के स्रोत, जीवन की अमूल्य पूंजी*

रोहित जसवाल।  धर्मशाला, 3 जून।   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला में एक संस्था के सौजन्य से आयोजित “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स” कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाइट में शुरू हुए डीएलएड कोर्स के दाखिले

नादौन 19 अगस्त। गौना करौर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में डीएलएड के वर्ष 2024-26 बैच की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। डाइट के प्रधानाचार्य एवं समग्र शिक्षा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगरूर में गरजे राहुल गांधी, मान सरकार पर बरसे; कांग्रेस ने 2027 की चुनावी जंग का बजाया बिगुल

 इंसाफ रैली में खरगे, बाजवा, चन्नी, सिंगला और परगट सिंह ने भी साधा निशाना; नशा, गैंगस्टरवाद और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। संगरूर।  पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने संगरूर...
Translate »
error: Content is protected !!