3 साल बाद फिर से राज्य की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सक्रिय

by

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब 3 साल बाद फिर से राज्य की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। आज वे खन्ना की दाना मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग में आ रही दिक्कतों का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ फतेहजंग बाजवा, जय इंदर कौर भी मौजूद थे।

इस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह किसानों, मिलर्स और शेलर्स की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के पास जाएंगे और जो भी समस्या होगी उसका समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। प्रधानमंत्री अभी विदेश में हैं, जब वह लौटेंगे तो उनसे मुलाकात की जाएगी और सारी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। मौजूदा सीजन की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही 44 हजार करोड़ रुपए दे चुकी है। अगर पंजाब सरकार को और पैसे की जरूरत होगी तो हम निश्चित तौर पर केंद्र के पास जाएंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के हालात पर लगातार नजर रखे हुए थे और इसीलिए आज यहां आया हूं। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर केंद्र ने मेरे समय में पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया तो अब ऐसा क्यों करेगी? वे अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ तालमेल के काम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्ध श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना कल होगी/पंडित सुरेश कुमार ज्योतिषी 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिद्ध श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर माहिलपुर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना हेतु हवन की शुरुआत की गई। इस मौके पंडित सुरेश कुमार ज्योतिषी ने बताया कि 19 जनवरी...
article-image
पंजाब

गांव मोतीयां में सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने नशे के खिलाफ दी सशक्त आवाज, लोगों को किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज गांव मोतीयां में एक विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। इस जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों,...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपीं गई अहम जिम्मेदारियां….जानें किसको क्या मिला?

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और अकाली दल के...
article-image
पंजाब

भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर वेद प्रकाश कृपाल नमित अंतिम अरदास समागम अब 29 को

गढ़शंकर, 23 जनवरी: 27 जनवरी को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर और माता वैष्णो देवी मंदिर गढ़शंकर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश कृपाल रिटायर्ड कंजर्वेटर आफ सॉइल पंजाब नमित...
Translate »
error: Content is protected !!