30 करोड़ रुपए की लागत से अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा दूध प्रसंस्करण संयंत्र …ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की समृद्धि का आधार – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की  : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन में 12 लाख से निर्मित क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय भराड़ीघाट का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत क्यारड में 11 लाख से निर्मित महिला मण्डल भवन गतेड़ का लोकार्पण तथा गांव गतेड़ के लिए 02 लाख की लागत से निर्मित हैंडपंप के विद्युततीकरण का शुभारम्भ भी किया।
विधायक ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की समृद्धि का आधार है और इसे मज़बूत बनाने के लिए गांवों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सम्बद्ध क्षेत्रों के समावेशी विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्राकृतिक पद्धति से उगाए गए अनाज खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए दूध व गाय के दूध के समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक निर्णयों से किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी में सुधार होगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी दृष्टिकोण से क्षेत्र के लिए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में लगभग 30 करोड़ रुपए का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
विधायक ने जालपा माता मंदिर के समीप सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रुपए, महिला मण्डल खडोन, कूंद व बेयमु को 21-21 हजार रुपए तथा गतेड़ गांव के लिए 05 सोलर लाईट देने की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला मण्डल गतेड़ के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
संजय अवस्थी ने तदोपरांत हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यक्रम ‘विधायक गांव के द्वार’ के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।
पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान मीना देवी, ग्राम पंचायत क्यारड की प्रधान सरोज चन्देल, ग्राम पंचायत धुंधन की प्रधान शकुंतला शर्मा, ग्राम पंचायत क्यारड के उप-प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, महिला मण्डल गतेड़ की प्रधान कान्ता ठाकुर, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से नरेश अवस्थी, कपिल ठाकुर, सुरेन्द्र पाठक, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, खंड चिकित्सा अधिकारी अकी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिले की मतदाता सूचियाँ गहन पुनरीक्षण हेतु प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

जनता से दावे व आक्षेप आमंत्रित, 308 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियाँ अब निरीक्षण और दावे व आक्षेप के लिए उपलब्ध एएम नाथ। चम्बा : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मैं मुस्लिम औरत का नाजायज बेटा हूं… महेश भट्ट ने खोले अपनी जिंदगी के काले चिट्ठे!

नई दिल्ली: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट को आज पूरी दुनिया जानती है. बता दें कि वह अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अपनी पहली पत्नी किरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

30 दिसंबर तक करें अप्लाई 5 जनवरी को होंगे साक्षात्कार एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!