30 साल पुरानी पुलिस चौकी खाली… मालिक की जीत… विरोध में उतर आए लोग

by

चंडीगढ़ : पंजाब के लुधियाना में जगह को लेकर चल रहा कोर्ट केस फैसला आखिरकार जमीन मालिक के हक में आया है। इस फैसले के बाद 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करवाया गया है। लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में बनी पुलिस चौकी ढंढारी कलां को 30 साल बाद जगह खाली करनी पड़ी।

अदालत ने उक्त चौकी को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। अदालत के आदेशों को मानते हुए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर चौकी को खाली करना भी शुरू कर दिया गया है। वहीं इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोग विरोध में उतर आए हैं। क्योंकि लोग नहीं चाहते कि यहां से पुलिस चौकी हटाई जाए।

बता दें कि 30 साल से इस इलाके में पुलिस चौकी बनी हुई थी। इस इलाके में प्रवासी लोग ज्यादा रहते हैं। यहां कई बड़े औद्योगिक फैक्टरियां हैं। जगह मालिक दिनेश कुमार उक्त जगह का केस जीता और अदालत ने पुलिस को जगह खाली करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने तीन कमरों को खाली कर चाबिया दिनेश कुमार को सौंप दी है। अब बाकी की जगह 18 अगस्त तक खाली करने के आदेश हैं। जिसे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही खाली कर दिया जाएगा।

थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आने वाली चौकी ढंढारी कलां की करीब छह सौ गज जगह का विवाद चल रहा था। जमीन मालिक दिनेश कुमार ने अदालत में केस दायर किया था। 2015 से उक्त जगह को लेकर केस चल रहा था। बीते दिन उक्त जगह को अदालत ने खाली करने के आदेश जारी कर दिए। कोर्ट ने 18 अगस्त तक चौकी पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उनका कहना था कि इलाके में पहले से ही चोरी, झपटमारी और अन्य अपराध ज्यादा होते हैं, चौकी हटने से अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। पुलिस कर्मियों का कहना है कि चौकी हटने के बाद उनके पास कोई स्थायी ठिकाना नहीं रहेगा। फिलहाल टेबल-कुर्सियां समेत बाकी सामान बाहर निकाल लिया गया है। चौकी पूरी तरह खाली होने के बाद चाबियां कोर्ट में सौंपी जाएंगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परगट सिंह ने पेश की सीएम पद की दावेदारी….बोले- कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने के योग्य…राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद को शामिल बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने जारी किया कबड्डी कप का पोस्टर

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर में 29 नवंबर को हो रहे दो दिवसीय कबड्‌डी कप का पोस्टर डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने जारी किया। इस दौरान गांव की पंचायत, गुरूद्वारा बाबा शहीद सिंघा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला पुलिस ने पंजाब के नशा तस्कर को शंभू टोल प्लाजा के नजदीक से किया गिरफतार

अंबाला : अंबाला पुलिस ने पंजाब के नशा तस्कर को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर शंभू टोल प्लाजा के नजदीक से गिरफतार किया है। जिसके कब्जे से कई नशीले इंजेक्शन बरामद किए है। आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!