30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

by

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डाटा को आधार के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक राशनकार्ड लाभार्थी को 30 सितंबर 2023 तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया था और जिला के अधिकतर राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है। लेकिन, अभी भी कई उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
हेमराज बैरवा ने बताया कि शेष बचे लाभार्थियों में मुख्यतः 5 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे और वृद्ध लाभार्थी हैं। दरअसल, इनके आधार बायोमैट्रिक्स अपडेट नहीं हो पाए थे। इन्हें अपने आधार बायोमैट्रिक्स एवं आधार कार्ड अपडेट करवाने का पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद जिन लाभार्थियों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, वे तुरंत नजदीकी आधार सेंटर में जाकर इसकी अपडेशन करवाएं और उसके बाद स्थानीय उचित मूल्य की दुकान में अपनी ई-केवाईसी भी करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि ई-केवाईसी की एवज में डिपो होल्डरों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में सराहनीय कार्य करने वाले डिपो होल्डरों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान के तहत ऊना जिले में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन : एंटी-चिट्टा अभियान में जनभागीदारी सबसे अहम : उपायुक्त जतिन लाल

ऊना, 15 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ऊना जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में नशा निवारण विषय पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।...
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों पर आज ड्राई रन किया गया – डाॅ0 प्रकाश दरोच

बिलासपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने बताया कि आज जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों /स्कूलों में ड्राई रन किया गया, इसमें हर बूथ पर 5-5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार के नाम पर सदन में भी झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

1 साल में 11000 नौकरियां छीनने की बात अपने मुंह से कर रहे हैं मुख्यमंत्री सिर्फ मुख्यमंत्री के झूठ के सहारे नहीं हो सकता प्रदेश का भला नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा...
Translate »
error: Content is protected !!