30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

by

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला अदालत में पेश किया।

इस दौरान जज ने उनकी हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है।

आरोपितों को अब एक सितंबर को अदालत में फिर से पेश किया जाएगा। सीबीआई के मुताबिक दोनों तलाक के एक मामले में रिश्वत मांग रहे थे। इनके खिलाफ फिरोजपुर के रहने वाले हरसिमरनजीत सिंह ने शिकायत दी थी।

हरसिमरनजीत ने बताया कि उनकी बहन का तलाक का केस बठिंडा की अदालत में लंबित है। एडवोकेट जतिन सलवान ने उस केस में उनके हक में फैसला करवाने का दावा करते हुए 30 लाख रुपये मांगे। इधर, हरसिमरनजीत ने बताया कि पैसे देने की बारी आई तो उन्होंने सीबीआई को सूचना दे दी।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं एडवोकेट सलवान

एडवोकेट जतिन सलवान को 2016 में चंडीगढ़ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बिजनेसमैन सुखबीर सिंह शेरगिल के ड्राइवर को 2.6 किलो अफीम और 15 लाख रुपये जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला था कि शेरगिल को फंसाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी, जिनमें एडवोकेट सलवान का भी नाम शामिल था।

शेरगिल को फंसाने के मामले में सलवान और अन्य लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, हालांकि बाद में एडवोकेट सलवान को जमानत मिल गई थी। सलवान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल कार्यालय समक्ष दिया धरना

गढ़शंकर, 14 मई: प्रांतीय कमेटी पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया गया। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि पेंशनरों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती : नाम पर लाखों रुपए का कर्जा – बैंक वाले कर्जा वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं में पैरों के नीचे से जमीन खिसकी

सिद्धार्थनगर :   यूपी के सिद्धार्थनगर में बर्डपुर ब्लॉक की रहने वाली महिलाओं को पता ही नहीं कि उनके नाम पर लाखों रुपए का कर्जा है। यह महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती हैं। बर्डपुर...
article-image
पंजाब

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया लंगेरा-भांदल सलूनी सड़क का निरीक्षण

सड़क की हालत को सुधारने बारे विभागीय अधिकारियों को दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश राज्य सरकार के ध्यान में लाया जाएगा लंगेरा भांदल सलूनी सड़क के सुधार से संबंधित मामला : केवल सिंह पठानिया एएम...
article-image
पंजाब , समाचार

एनसीसी कैंप में कैडिट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया

गढ़शंकर  : स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा लगाए गए  वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के दूसरे दिन कैडिट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके ट्रेनर्स...
Translate »
error: Content is protected !!