300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने बढ़ाए बिजली के दाम: जयराम ठाकुर

by

सुविधाएं देने का वादा कर सत्ता में आए और सत्ता में आते ही छीन रहे सुविधाएंहि

माचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है बड़े-बड़े झूठे दावे

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन ले ले रही है। अपने फैसले लेते वक्त न तो मुख्यमंत्री और नहीं सरकार के मंत्री और विधायक प्रदेश के लोगों से किए गए किसी भी वादे के बारे में सोच रहे हैं। जिन गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आयी उन गारंटियों को लागू करके लोगों को सुविधाएं देना तो दूर मिल रही सुविधाओं को छीन रही है। उन सुविधाओं पर लोगों की पहुँच कठिन कर रही है। ये प्रदेश की जनता से सरासर धोखा है भारतीय जनता पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के आला नेता समेत स्थानीय नेताओं ने जगह जगह जाकर प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दी थी। जिसमें से एक गारंटी थी की सत्ता में आने पर सभी प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। कांग्रेस सत्ता में तो आई लेकिन उसे सत्ता में आने के बाद कभी गारंटियों की याद नहीं आई। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी जा 125 यूनिट फ्री बिजली को बंद कर दिया। अब सरकार ने नया फरमान जारी किया है की यदि कोई भी प्रदेश 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करेगा तो उससे बिजली के दाम बढ़ाकर वसूले जाएंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा की सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का जो वादा प्रदेश के लोगों से किया था उसके बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बताएं कि किन परिस्थितियों में प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही गई थी। जब चुनाव सिर पर हों तो जनता को ठगने के लिए किसी भी स्तर पर जाकर झूठ बोला जाये और चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर कर का बोझ डाला जाए। महंगाई का बोझ डाला जाए। अकारण ही विभिन्न सेवाओं के शुल्क में वृद्धि कर दी जाए। चुनाव के समय बड़ी बड़ी घोषणाएं करते वक्त क्या कांग्रेस के नेताओं ने ऐसे वादों के क्रियान्वयन पर होने वाले खर्च का अध्ययन नहीं किया था? क्या कांग्रेस ने सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं की थी? सत्ता पाने के लिए झूठी गारंटियां देना और सत्ता हासिल करने के बाद लोगों का जीवन दुष्कर कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से माफी मांगे और अपने इन तानाशाही फैसलों से बाज आए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस तरह हिमाचल में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की गई उसी प्रकार से कांग्रेस अब देश के अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान झूठ का सहारा ले रही है। हिमाचल प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा करके सत्ता में आने के बाद अब बिजली के उपभोग को लगभग 30 फीसदी महंगा करने के बाद कांग्रेस हरियाणा के अपने घोषणापत्र में फिर से 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी दे रही है। यह बात हास्यास्पद है कि मीडिया और सूचना प्रसारण के इस दौर में कांग्रेस ने जो झूठ हिमाचल प्रदेश में बोला वही झूठ अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में बोल रही है। इस तरीके के सफेद झूठ से फिर यह साफ है की कांग्रेस इस बार हरियाणा के लोगों को धोखा देना चाह रही है लेकिन एक झूठ बार बार नहीं बेचा जा सकता। कांग्रेस की झूठी गारंटियों के दिन अब लद गए हैं। आम जनता तो छोड़िए कांग्रेस के नेता ही अब कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम किया तो 6 साल से पार्टी के लिए होगे बाहर : कश्यप

शिमला : केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के उपरांत फैसला लिया गया है कि पार्टी में किसी भी हालत अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  हिमाचल प्रदेश के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा ने दिया अब झटका : 30 हजार से अधिक डिपोर्ट वारंट जारी, अमेरिका के बाद अब कनाडा भी अवैध प्रवासियों पर सख्त

चंडीगढ़ । अमेरिका के बाद कनाडा ने भी अपने यहां अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (सीबीएसए) ने देशभर में उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए...
Translate »
error: Content is protected !!