300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी : हिमाचल में साढ़े 14 लाख बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को इसका पहुंचेगा लाभ

by

शिमला : राज्य सरकार ने हिमाचल में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने बजट में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा कर सकते हैं। सरकार के इस फैसले से हिमाचल में साढ़े 14 लाख बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ पहुंचेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 10 गारंटी में से 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी भी एक है।
राज्य सरकार ने OPS और महिलाओं को हर महीने 1500 की पेंशन देने की अपनी 2 गारंटी को पूरा करने की कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। अब लोगों की नजर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी पर टिकी है।
बिजली बोर्ड ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी :
बिजली बोर्ड ने 300 यूनिट बिजली देने से सरकार को होने वाले खर्चे की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। प्रदेश में 14.50 लाख बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री देने से सरकार को हर महीने 27 से 30 करोड़ का अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ेगा।
सरकार अगर एनर्जी चार्ज छोड़ती है तो 27 करोड़ का बजट वहन करना पड़ेगा। अगर सरकार 300 यूनिट तक जीरो बिल करती है तो इसका बोर्ड ने 30 करोड़ तय किया है। फिक्स चार्ज टाइम ऑफ कंज्यूम के आधार पर तय किया गया है। एनर्जी चार्ज यूनिट की खपत के हिसाब से तय किया गया है।
सरकार से बिजली बोर्ड ने लेने हैं 250 करोड़, 125 यूनिट फ्री बिजली के :
पूर्व की जयराम सरकार ने हिमाचल में लोगों को राहत देने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली देने की व्यवस्था शुरू की है। इसके चलते बिजली बोर्ड को अभी सरकार से 250 करोड़ रुपए लेने हैं। सरकार ने 31 दिसंबर तक बोर्ड को 250 करोड की अदायगी पहले ही कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नशे की लत से दूर रहने का भी दिया संदेश : गीत, संगीत  के माध्यम से किया जा रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

एएम नाथ। चंबा, 09 फरवरी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत भरमौर के 84 परिसर में व ग्राम पंचायत खाणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया : मेलावधि में उचित व्यवस्था प्रबंधन बनाए रखने के दिए निर्देश

ऊना, 21 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका तथा माता श्री चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा मेडिकल कालेज में चार दिवसीय इंटर कालेज प्रतियोगिता का समापन : राज्य में मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन: बाली

युवाओं के भविष्य निर्माण तथा रोजगार को विशेष प्राथमिकता नगरोटा, 09 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल तथा तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!