31 अक्तूबर तक बंद रहेगी नारा-शाहतलाई सड़क

by
हमीरपुर 09 अक्तूबर। मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते बड़सर उपमंडल की नारा-शाहतलाई सड़क पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर तक बंद कर दी गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि नारा-शाहतलाई सड़क के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 31 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा है। जिलाधीश ने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक नैण-झजियाणी-शाहतलाई सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी को कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्दी ही प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। विभाग ने बताया है कि आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन साल में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और नियुक्तियां : मुख्यमंत्री सुक्खू

ओपीएस जारी रखने का दावा, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द नीति; रामपुर के नोगली में विशाल जनसभा को किया संबोधित एएम नाथ। रामपुर, 3 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
Translate »
error: Content is protected !!