31 मई को जिले में होगी मॉक ड्रिल, शाम 7:58 बजे बजेगा सायरन, 8 बजे से 8.15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अफवाहों से बचने व सहयोग की अपील की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की ओर से भारत सरकार और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार 31 मई को शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक जिलेभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि मॉक ड्रिल एक रूटीन अभ्यास है, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की तैयारियों को जांचना और मजबूत करना है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पहले शाम 7:58 बजे पूरे जिले में सायरन बजाए जाएंगे, जिससे लोगों को मॉक ड्रिल शुरू होने का संकेत मिलेगा। इसके बाद शाम 8 बजे से लेकर 8:15 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान पूरे शहर की बिजली बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया 31 मई को दसूहा में मॉक ड्रिल सबंधी अभ्यास भी किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महज एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही घबराएं। नागरिकों को मॉक ड्रिल में सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेना चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस अवधि में घरों के इनवर्टर व जनरेटर बंद रखें। यदि किसी अनिवार्य कारण से इन्हें चालू रखना पड़े, तो सुनिश्चित करें कि लाइट की रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए।
उन्होंने व्यापार मंडल, दुकानदारों, बैंकों, एटीएम केंद्रों और मोबाइल टावर ऑपरेटरों से अपील की कि वे इस दौरान सभी बाहरी व आटोमैटिक लाइटिंग, सोलर, सीसीटीवी सिस्टम बंद रखें, ताकि पूर्ण अंधकार सुनिश्चित किया जा सके।

सिविल डिफेंस के साथ-साथ जिले के सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, जिन्होंने पूर्व में भी प्रशासन को सहयोग दिया है, उनसे इस बार भी सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित विभागों को मुस्तैद रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तत्परता सुनिश्चित हो सके।

इस बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह, आरटीओ संजीव कुमार, डीएसपी मनप्रीत शीमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, उन्हें एक-एक सुरक्षा कर्मचारी दिया जाए : सुरक्षा घटाने को लेकर हाईकोर्ट की दोबारा समीक्षा करने के आदेश

चंडीगढ़ :23 अगस्त: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार नए तरीके से उन सभी लोगों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करें, जिनकी सुरक्षा घटाई है। अदालत ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री ब्रह्मचारी आश्रम में श्री हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ती स्थापना कार्यक्रम विधिवत संपन्न : पूर्व सांसद खन्ना महाबली बजरंगबली के प्रतिमा स्वरूप के सामने हुए नतमस्तक

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना श्री ब्रह्मचारी आश्रम गाँव नंगल शहीदां में श्री बजरंगबली जी महाराज की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में करवाए गए भव्य आयोजन में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांववासियों के साथ लिया तालाब का जायजा : गांववासियों ने अपने घरों व गलियों में तालाब का गंदा पानी इकट्ठा होने की समस्या की दी जानकारी

गढ़शंकर : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांव में बारिश होने पर तालाब का गंदा पानी घरों व गलियों में खड़ा होने से आहत गांववासियों की समस्या की जानकारी लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!