31 जुलाई तक फसलों के बीमा के लिए कर सकेगे आवेदन : उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी

by

बिलासपुर 15 जुलाई : जिला वासियों के लिए मक्की व धान का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला में कृषि बीमा कम्पनी द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मक्की व धान फसल की कुल बीमित राशि 60 हजार रूपये हैक्टेयर है जिसका प्रीमियम क्रमशः 11 प्रतिशत व 20 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न अवस्थाओं में योजनाओं के तहत मक्की व धान फसल के जोखिम जिसके कारण फसल को नुकसान होता है उसको सम्मिलित किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने के लिए हल्का पटवारी से अपनी जमीन की जमाबन्दी, नक्ल व फसल प्रमाण पत्र जारी करने के उपरांत इसे लोकमित्र केन्द्र में ले जाकर प्रपत्र भरकर जमा करवाएं और प्रीमियम की रसीद प्राप्त कर लें। उन्होंने बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह कृषि विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रशिक्षण शिविरों में जाकर किसानों को फसल बीमा की योजना के बारे में जागरूक करें और किसानों को बीमा के अन्तर्गत लाने में सहायता प्रदान करें। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि फसल बीमा योजना से सम्बन्धित जानकारी शंका के लिए एग्रीकल्चर इन्सुरांस कम्पनी के जिला प्रबंधक के मोबाईल नम्बर 98570-75081 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर कॉलेज में बीबीए,बीसीए और पीजीडीसीए शुरू होने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

एएम नाथ। शाहपुर, 31 जुलाई  :  राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत, समस्त प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का महाविद्यालय में बीबीए,बीसीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टैज कैरिज बस रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन करें आवेदन

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्र परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा चिन्हित किये गए मार्गों पर स्टेज कैरिज वाहनों के संचालन के लिए इच्छुक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का किया डॉ शांडिल ने किया लोकार्पण : स्वच्छ जलापूर्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ....
हिमाचल प्रदेश

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

ऊना, 31 जुलाई – डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों...
Translate »
error: Content is protected !!