31 मई तक सेवा केंद्रों का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक हुआ: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा सेवा केंद्रों की सेवाएं लेने के लिए अब लेनी पड़ेगी अपॉइंटमेंट
होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए  सेवा केंद्रों में समय में बदलाव किया गया है और 31 मई तक सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों के स्टाफ व कामकाज के लिए आने वाले नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों में जमा करवाई जाने वाली फीस की अदायगी भी डिजिटल माध्यम(पी.ओ.एस मशीन ) से होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सेवा केंद्रों में सेवा लेने के लिए अब अग्रिम मंजूरी(अपॉइंटमेंट) लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि बिना अपॉइंटमेंट किसी भी आवेदक को सेवा प्रदान नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपॉइंटमेंट मोबाइल एप एम-सेवा, कोवा एप, वैबसाइट  dgrpg.punjab.gov.in/sewa-kendras    /  या मोबाइल नंबर 8968593812-13 पर संपर्क कर ली जा सकती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सेवा केंद्रों के समूचे स्टाफ के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बिना किसी भी स्टाफ सदस्यों को सेवा केंद्रों में काम करने की आज्ञा नहीं होगी।  उन्होंने सेवा केंद्र के स्टाफ सेवाएं लेने के लिए केंद्रों में आने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र के अंदर सेवा काउंटरों की गिनती के अनुसार ही प्रार्थी जा सकेंगे व अन्य प्रार्थियों को सेवा केंद्र के बाहर ही इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने सेवा केंद्रों को निर्देश दिए कि दस्तावेज हासिल करने वाले प्रार्थियों को कोरियर सर्विस लेने के लिए उत्साहित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के ज़ीरो बिजली बिल के बाद अब हॉस्पिटल के बिल भी ज़ीरो – डॉ. बलबीर सिंह

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में हेल्थ कार्ड सेंटर्स का उद्घाटन किया…..*कहा, चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के तहत अमीर से गरीब तक एक जैसा इलाज पटियाला, 24 जनवरी:  पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर...
article-image
पंजाब

बजट में कार्पोरेट घरानों के हितों की पूर्ति की गई : मुकेश

डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर ने फूंकी बजट की प्रतियां गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशर्न संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा पैंशर्न नेता बलवीर खानपुरी सेवानिवृत बी.पी.ई.ओ. की अगुवाई में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय : लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा

बिना वीजा के अब इन 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय, लिस्ट में सबसे नया नाम किस मुल्क का जुड़ा? और अब अधिक सुव्यवस्थित वीजा प्रक्रियाओं के साथ, वहां जाना बहुत आसान हो...
article-image
पंजाब

1 ग्रिफतार : 39250 एमएल नजायज शराब बरामद, करियाने की दुकान से

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने करियाना की दुकान मालिक से 38250 एमएल से नजायज शराब बरामद कर सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया और उसकी एकटिवा पुलिस ने कबजे में ले ली है।...
Translate »
error: Content is protected !!