31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

by

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के ऊना, हरोली, अंब एवं गगरेट ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा करने के तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि फसल की किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 300 रूपये एवं बीमित राशि 6 हज़ार रूपये प्रति कनाल है। उन्होंने कहा कि जो अऋणी किसान अपनी आलू की फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर आलू की खेती करते हैं उन्हें हलफनामा बनवाकर लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऋणी किसानों की फसल का बीमा सम्बन्धित बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा।
डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि पिछले सालों में जिले भर के किसानों को कंपनी द्वारा क्लेम प्रदान किया गया है। यह राशि किसान द्वारा देय प्रीमियम से लगभग 5 से 6 गुणा ज्यादा दी गई है। खरीफ 2022 में जहाँ 436 किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया था वहीं खरीफ 2023 में संख्या वढ़कर 610 हो गई। खरीफ 2022 में किसानों के 34 लाख रूपये प्रीमियम के एवज में उन्हें 1 करोड़ 60 लाख रूपये का क्लेम वितरित किया गया। साल 2023 का क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में डाल दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार मोबाइल नंबर 73886-68654 पर संपर्क कर सकते हैं।
कृषि उपनिदेशक डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने जिला के सभी आलू उत्पादक किसानों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबियों को रजिस्ट्री कराने में होगी समस्या : तहसीलदार, नायब तहसीलदार 19 अगस्त से जा रहे सामूहिक अवकाश पर

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर पंजाब सरकार और पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन आमने-सामने आ गए हैं। जिसके चलते एक बार फिर पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील व माहिलपुर सब तहसील में पटवारियों के पद भरने की मांग

गढ़शंकर  :  पंजाब में पटवारियों के हजारों पद रिक्त हैं, जिस कारण आम पब्लिक को बहुत से छोटे-छोटे काम करवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब...
article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!