31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को भी देर रात तक संचालन की एकदिवसीय विशेष छूट दी गई है।
जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार स्थानीय बाजार क्षेत्रों में सेल लगाने की अनुमति 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अनुमति केवल स्थानीय दुकानदारों के लिए है तथा किसी भी बाहरी व्यक्ति को सेल लगाने की अनुमति नहीं होगी।
जिला दंडाधिकारी द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेशों में कहा गया है कि सेल के दौरान दुकानदार अपनी सामग्री इस प्रकार प्रदर्शित करें जिससे पैदल चलने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बाजार क्षेत्रों में यातायात की सामान्य आवाजाही बाधित न हो। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अलावा जिला दंडाधिकारी ने जिले के अंतर्गत स्थित शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठानों जिनमें बार, क्लब, पब एवं रेस्टोरेंट शामिल हैं, को 31 दिसंबर को देर रात 1 बजे तक संचालन की एकदिवसीय विशेष छूट प्रदान की गई है। यह छूट केवल 31 दिसंबर,2025 की रात्रि के लिए ही मान्य होगी।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2026 से पूर्ववत व्यवस्था पुनः लागू होगी, जिसके तहत शराब परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को रात्रि 10 बजे के बाद बंद करना अनिवार्य रहेगा।
जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों, प्राधिकरणों एवं लाइसेंसधारकों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा : विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए

शिमला : साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने निर्मल ठाकुर को प्रथम सप्त सिंधु लाइफटाइम अवॉर्ड किया प्रदान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में निर्मल ठाकुर को शिक्षा, साहित्य और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए सप्त सिंधु फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
हिमाचल प्रदेश

रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें : रिसर्च स्कॉलरों को इस साल की हॉस्टल फीस एडवांस में जमा करानी होगी

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एचपीयू के हॉस्टल में रहने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए प्रशासन की ओर से एक नोटिस...
Translate »
error: Content is protected !!