31 नव जन्मी लड़कियों की लोहड़ी मनाई -गांव मेहंदवाणी में लड़कियों का कम अनुपात चिंता का विषय- सीडीपीओ परमजीत-

by

गढ़शंकर के गांंव मेहंदवाणी के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में लड़कियों की लोहड़ी संबंधी एक समागम आयोजित कर नवजन्मी 31 लड़कियों की लोहड़ी मनाई गई। इस समागम में सीडीपीओ परमजीत कौर ने मुख्यातिथि के रूप में तथा जाट महासभा प्रांतीय नेता अजायब सिंह बोपाराय ने विशेषातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके संबोधित करते सीडीपीओ परमजीत कौर ने समूह गांववासियों को लोहड़ी के पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में पनप रही भ्रूण हत्या की बुराई को अब खत्म करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि गांव मेहंदवाणी में एक हजार पुरुषों के पीछे केवल 666 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लड़कियों की कम अनुपात चिंता का विषय है जिसकी पड़चोल करना जरूरी है। अजायब सिंह बोपाराय ने संबोधित करते कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा ऐसे समागम आयोजित करने से लड़कियों प्रति लोगों का नजरिया बदला है और समाज में सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा की और पंजाब सरकार विशेष ध्यान दे रही है और अब भ्रूण हत्या में कमी आने लगी है। इस मौके सरपंच जरनैल सिंह गढ़ी मानसोवाल,  सरपंच दिलबाग सिंह मेहंदवाणी, सरपंच रोशन लाल नैनवां, सरवन सिंह किसाना महासचिव कांग्रेस ओबीसी सैल पंजाब, सरपंच संजीव राणा कोकोवाल, नंबरदार रजिंदर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। समागम दौरान 31 नव जन्मी लड़कियों को उपहार देकर तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य शख्सियतों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समागम दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पेश किए गीत, स्किटों, कोरियोग्राफी तथा गिद्धा ने खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर अन्य के साथ गुरदास राम चौहान, सुबेदार शमशेर सिंह, सुपरवाईजर अंजना कुमारी व परमजीत कौर, स्कूल प्रिंसीपल व समूह स्टाफ उपस्थित था। मंच संचालन सुपरवाईजर परमजीत कौर ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भोजन में आयोडीन नमक बहुत जरूरी :डॉ. रघबीर

गरशंकर :  आमजन एवं गर्भवती महिलाओं के आहार में आयोडीन की कमी से होने वाले दुष्परिणामों एवं समस्त जागरूकता के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य प्रखंड पोसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
article-image
पंजाब

Kot Fatuhi Police Intensify Vigil

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.2 : Assistant Sub-Inspector Sukhwinder Singh, in-charge of Kot Fatuhi Police Post under Mahilpur Police Station, while speaking to senior correspondent Daljit Ajnoha, informed that strict vigil has been deployed in all...
Translate »
error: Content is protected !!