3100 खेल स्टेडियमों का शिलान्यास…हर गांव में खेल का माहौल बनाने की तैयारी

by

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा से ₹1194 करोड़ की लागत से 3100 खेल स्टेडियमों की शिलान्यास कर पंजाब में नया इतिहास रच दिया।

पंजाब की धरती पर गुरुवार का दिन सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश के लिए ऐतिहासिक बन गया । आज़ादी के 75 साल में किसी भी सरकार ने गांवों की तरफ इस तरह से ध्यान नहीं दिया । अब तक बड़े-बड़े शहरों में ही स्टेडियम बनते थे, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने गांव के नौजवानों के लिए गांवों में ही शानदार खेल स्टेडियम बनवाने की शुरुआत की है।

पंजाब सरकार 3100 गांवों में आधुनिक और शानदार स्टेडियम बनवा रही है. इन स्टेडियमों में वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रैक बनेंगे. हर गांव में लोकल खेल के लिए भी अलग मैदान होगा. सरकार खेल का सामान भी उपलब्ध करवाएगी. स्टेडियमों की संभाल और देखरेख की जिम्मेदारी गांवों के यूथ क्लबों को दी गई है ताकि ये मैदान कमजोर न पड़ें और गांव का हर बच्चा इन सुविधाओं से जुड़ सके।

नशे के खिलाफ जबरदस्त जंग :  पंजाब में महीनों से नशे के खिलाफ जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. पुरानी सरकारों ने नशा घर-घर पहुंचाया, पंजाब की जवानी को खोखला कर दिया. लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिस तेजी से नशा तस्करों पर बुलडोज़र चला है, जितनी ज़ब्तियां और गिरफ्तारियां हुई हैं, ऐसा अभियान देश में कहीं नहीं चला. बड़े-बड़े नशा तस्कर जेल में हैं, करोड़ों की संपत्तियां ज़ब्त की जा रही हैं. जो लोग कभी खुद को अजेय समझते थे, आज जेल में सड़ रहे हैं।

जैसे ही एक बड़े तस्कर को जेल में डाला गया, सभी पुरानी पार्टियां एकजुट हो गईं, जिससे साफ हो गया कि नशे के कारोबार में सब मिले हुए थे. लेकिन भगवंत मान की सरकार ने साफ कर दिया है, पंजाब में नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

55,000 सरकारी नौकरियां दीं :  पंजाब के युवाओं के लिए मान सरकार ने 55,000 सरकारी नौकरियां दीं. बिना सिफारिश, बिना पैसे- सिर्फ मेरिट पर. अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी के शासन में बिना पैसे नौकरी पाना नामुमकिन था. आज सरकार ने सिस्टम बदल दिया है. इसके साथ ही चार लाख से ज़्यादा प्राइवेट नौकरियों की संभावनाएं भी खुल चुकी हैं क्योंकि इंडस्ट्री पंजाब में निवेश कर रही है।

अब अगला बड़ा कदम कॉलेजों में उद्यमिता सिखाने का है. मोहाली से केजरीवाल और मान सरकार यह ऐलान करेगी कि हर कॉलेज में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस करवाया जाएगा. जो बच्चा कॉलेज से निकलेगा वो नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनेगा. पंजाब पूरे देश में उद्यमिता की राजधानी बनने की राह पर है।

रोजगार और बिजनेस के मौके ही मौके :  वहीं मान सरकार गांवों में खेल स्टेडियम बना रही है, युवाओं को नशे से दूर कर रही है, रोजगार और बिजनेस के मौके दे रही है. विपक्षी पार्टियों ने पंजाब को खोखला किया, युवाओं को नशे में धकेला, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. गांव-गांव में स्टेडियम बन रहे हैं, नौजवान मैदान में लौट रहे हैं, नशा तस्कर जेल में हैं और पंजाब फिर से रंगला पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा है।

पंजाब की मिट्टी में वो ताकत है जिसने देश को कप्तान दिए, खिलाड़ी दिए, शहीद दिए. अब यही पंजाब आने वाले वक्त में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में झंडा बुलंद करेगा. आज का दिन इस नई कहानी की शुरुआत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार,...
article-image
पंजाब

एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबलों के लिए सीएम भगवंत मान को निमंत्रण

एशियन हॉकी फेडरेशन ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने को कहा चंडीगढ़। एशियन हॉकी फेडरेशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान के आइची-नागोया में 2026...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एमवी चोरी मामले में शामिल आरोपी चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसके तहतफर्जी नंबर प्लेट लगाकर एमवी चोरी मामले में शामिल आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!