32 वर्षीय की युवक की मौत : तेज रफ़्तार वोल्वो बस ने बाईक स्वार को बुरी तरह कुचला

by

बस मृतक व उसके बाईक को करीब 300 से 400 फीट तक घसीट कर ले गई
गढ़शंकर : गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर गांव गोलीयां के निकट एक तेज रफ़्तार वोल्वो बस द्वारा से पीछे से बाईक को टक्कर मारी और करीब तीन से चार फुट तक घसीट तक ले गई ।इस दौरान बाइक स्वार को बस ने बुरी तरह कुचल डाला जिससे बाइक स्वार युवक की मौत हो गई ।
मृतक के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह(32) पुत्र मलकीत सिंह निवासी भडी जिला श्री फतेहगढ साहिबतौर तौर पर हुई मनप्रीत सिंह बाईक नंबर पीबी -55 बी-3981 पर स्वार होकर गढ़शंकर से होशियारपुर की ओर जा रहा था । जब वह गांव गोलीयां के पास पहुंचा तो चंडीगढ से पठानकोट जा रही एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार वोल्वो बस नंबर पीबी- 03- एपी- 7952 जो किसी और वाहन को ओवरटेक कर रही थी ने बाइक को अपनी आपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाईक बस के अगले हिस्से में फंस गया और मनप्रीत सिंह को बस ने कुचल डाला और मनप्रीत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक का शरीर बुरी तरह कुचला डाला और बस मृतक व उसके बाईक को करीब 300 से 400 फीट तक घसीट कर ले गई । बस चालक व सह चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी दलजीत सिंह खख ने कहा कि दोनों वाहनों व मृतक के शव को कब्जे ले लिया गया है। आरोपी बस चालक व बस मालिक खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कारवाई की जाएगी। एसएचओ जैपाल ने संपर्क पर कहा कि मृतक परिजन है उनके बयानों पर मामला दर्ज जायेगा और करवाई शुरू कर दी जाएगी ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़ना निंदनीय है …केजरीवाल-मान सरकार की चुप्पी सिख मर्यादा विरोधी का सबूतः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और ट्रांस-यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने विगत 24-25 जून की रात में पाकिस्तान के फरूखाबाद में...
article-image
पंजाब

भाजपा-शिअद गठबंधन : आरएसएस ने टटोली कई नेताओं की नब्ज; समझौते को लेकर क्या है अगला प्लान?

चंडीगढ़  : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की शीर्ष नेतृत्व बैठक में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ संभावित चुनावी गठबंधन का मुद्दा प्रमुखता से उभरकर सामने...
article-image
पंजाब

लखपुर में छठा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया

कपूरथला/फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा : गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित भाई घनैया जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी गांव साहनी द्वारा गांव लखपुर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थान कुटिया भगत ज्वाला दास जी में प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत व...
Translate »
error: Content is protected !!