324 प्रभावित परिवारों को मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जारी की पहली किस्त

by

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ की शुरूआत आज कुल्लू जिला से की और प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज के लाभ प्रदान किए। कुल्लू के रथ मैदान से मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिला कुल्लू में 324 प्रभावित परिवारों को मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की पहली किस्त के रूप में 9.72 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी की। यह मुआवजा राशि जिला में आपदा के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के मालिकों को उनके पुनर्वास के लिए प्रदान की गई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संसाधन सीमित हैं, लेकिन वर्तमान सरकार प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ….दुरुस्ती के लम्बित मामलों को 31 मार्च तक निपटाएं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन और कठिन परिश्रम से मिलते हैं जीवन के ऊँचे लक्ष्य : केवल सिंह पठानिया

एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल हारचक्कियाँ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत कर नवाजे होनहार एएम नाथ। धर्मशाला : विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को एस.आर.एम....
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

बीबीएन, 4 फरवरी (तारा) : गत दिवस दशहरा मैदान बद्दी में रोटरी क्लब द्वारा कब्बड्डी की अंडर नाइनटीन खेलकूद प्रतियोगिताआयोजित की गई थी। नव आदर्श पब्लिक कड़ुआना बद्दी की निदेशक ममता सैनी ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार प्रदान करने के लिए खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र – अक्षय शर्मा

ऊना, 16 अक्तूबर – मैसर्ज़ ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मंगलवार 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!