33000 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं डी.बी.ई.ई. आनलाइन मोबाइल एप : मोबाइल एप के माध्यम से सैंकड़ों नौजवानों को हासिल हुआ है रोजगार

by

होशियारपुर: जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से बनाई गई मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन नौजवानों को रोजगार दिलाने में काफी सहायक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से नौजवानों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी जानकारी घर बैठे ही मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हर रोज सरकारी व प्राइवेट नौकरियों को इस एप पर अपलोड किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार ब्यूरो एप के माध्यम से कम पढ़े लिखे नौजवानों को नि:शुल्क स्किल कोर्सों में दाखिला देने के लिए व अपना कारोबार शुरु करने के लिए ऋण की सुविधा भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक रोजगार मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को 33 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से सैंकड़ों नौजवानों ने नौकरियां प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि रोजगार मोबाइल एप की मदद से बहुत सी नामी कंपनियां व नामी प्राईवेट स्कूलों में नौजवानों को अच्छे वार्षिक पैकेज पर नौकरियां दिलवाने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।
गुरमेल सिंह ने बताया कि दूर-दराज रहे प्रार्थी जो कि रोजगार कार्यालय नहीं आ सकते वे इस मोबाइल एप के माध्यम से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो से सीधे जुड़ गए हैं। उन्होंने जिले के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें ताकि उन्हें सरकारी व प्राइवेट नौकरियों संबंधी जानकारी घर बैठे ही मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
article-image
पंजाब

भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं -सरवन सिंह पंधेर बोले : पंजाब के मंत्री धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान

किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया,...
article-image
पंजाब

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की पंजाब यात्रा: नया जोश नया पंजाब कार्यक्रम

चंडीगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग ने यह घोषणा करते हुए खुशी का अनुभव किया है कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर, इस नवंबर में पंजाब का दौरा करेंगे। हजारों लोग उनकी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

2 साल से बेटे के साथ मिलकर महिला वेच रही थी समैक : 254 ग्राम समैक बरामद 

यमुनानगर : मलिकपुर खादर निवासी महिला शमीम अहमद जो पिछले 2 साल से अपने बेटे फिरोज के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम कर रही थी महिला ने इस काम में पूरे इलाके में...
Translate »
error: Content is protected !!