33,660 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया वेतन : जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के वेतन में 78 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कॉन्ट्रेक्ट और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत ऐतिहासिक बढ़ोतरी की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय के तहत जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर सीधे 60,000 रुपये कर दिया गया है।
इससे पहले वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन लगभग 27,000 रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि थी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनके वेतन में सीधे 78 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि लोगों को अपने घर-द्वार के पास ही बेहतर उपचार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े।
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का मासिक स्टाइपेंड भी बढ़ाया था। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये किया गया था। मेडिकल कॉलेजों में पीजी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनके स्टाइपेंड में यह बढ़ोतरी की, ताकि वह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित हो सकें।
मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उनके मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत से 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड 60,000-65,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था तथा सुपर स्पेशलिस्ट तथा सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का मासिक स्टाइपेंड 60,000-65,000 रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया था।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान सरकार ने दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधारों की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर के वेतन में की गई यह बढ़ोतरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक ओर स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी आंकड़ों” के सहारे सच छिपाने का आरोप, जोगिन्द्रा बैंक विवादों में : एनपीए आंकड़ों में हेरफेर का दावा, हाईकोर्ट के वकील ने उठाई जांच की मांग

सस्पेंस इंटरेस्ट” और OTS योजनाओं के दुरुपयोग का आरोप, बैंकिंग तंत्र में हलचल एएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB) सोलन के शीर्ष प्रबंधन पर करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

333 उचित मूल्य की दुकानो में से 197 दुकाने सहकारी सभाओं द्वारा, 129 व्यक्तिगत, 02 महिला मण्डलों द्वारा तथा 05 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा रही : DC मनमोहन शर्मा

ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित सोलन: उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बनकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलयुगी बेटे ने पिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग , गंभीर हालत में टांडा रेफर : मामुली कहासुनी हुई थी

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां में एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!