34 युवाओं को नशे की लत ने कर दिया एचआईवी पॉजिटिव : पीड़ितों में ज्यादातर ने एक ही सिरिंज से नशा किया

by

कांगड़ा :  पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान नशा करने वालों की मेडिकल जांच में कई बीमारियों के खुलासे हुए हैं। नूरपुर क्षेत्र के 34 युवा एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि पीड़ितों में ज्यादातर ने एक ही सिरिंज से नशा किया है। पीड़ितों में 25 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवा हैं।
नूरपुर में नशे के बढ़ते काले कारोबार ने युवाओं को नशेड़ी बनाने के साथ-साथ एचआईवी पॉजिटिव बना दिया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि नूरपुर क्षेत्र में सामने आए इन मामलों में अधिकतर युवा एक ही सिरिंज से नशा कर रहे थे। इससे एक व्यक्ति में पाया जाने वाला एचआईवी का वायरस समूह में सिरिंज के माध्यम से नशा करने वाले अन्य युवाओं के शरीर में पहुंचा है।

एचआईवी पॉजिटिव मामले उन युवाओं में पाए गए हैं। जिनकी नशे की हालत में पकड़े जाने पर स्वास्थ्य जांच की गई। आशंका है कि क्षेत्र में ऐसे कई और भी युवा होंगे, जो जांच न होने के कारण एचआईवी संक्रमण लेकर घूम रहे होंगे।  नूरपुर क्षेत्र में जांच के दौरान हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। क्षेत्र के 34 युवा एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन युवाओं की आयु 25 से 30 है। जांच में पता चला है कि युवा समूह में बैठकर एक ही सिरिंज के साथ नशा करते थे। युवाओं में कई अन्य बीमारियां भी पाई गई हैं। जो एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल होने के चलते एक से दूसरे में प्रवेश हुई हैं। – डॉ. आरके सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी होंगे ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार शाम को जिला के पुलिस, प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जनवरी को होने वाले उपराष्ट्रपति के हमीरपुर जिले के दौरे की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

चंबा, 18 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार को जनजातीय उप मंडल भरमौर के तहसील होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई । ...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट शिक्षा उपनिदेशक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य – डीसी

ऊना  – ओपन स्कूल से मैट्रिक पास उम्मीदवारों को सेना भर्ती मे भाग लेने के लिए अपने नियमित स्कूल द्वारा जारी विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी करने की शिमला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन सरकार से की मांग

शिमला : शिमला के दवाई के होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी नहीं की जा रही है। इससे पहले यह पेमेंट 45-60...
Translate »
error: Content is protected !!