34  शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया – समर्थ-2024 अभियान के तहत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता आयोजित 

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा :  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएम श्री उत्कृष्ठ राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया  गया।
प्रतियोगिताओं में खंड स्तर से चयनित 34 विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
 
मुकेश रेपसवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बेहतर मॉडल तैयार करने एवं  इससे संबंधित जानकारी को  बढ़िया तरीके से  प्रस्तुत करने को लेकर विद्यार्थियों एवं उनके अध्यापकों की सराहना की।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान विषय के प्रति जागरूकता विद्यार्थियों को आने वाले समय में उनके भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती
है।
उपायुक्त ने कहा कि चूंकि ज़िला चंबा प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अति संवेदनशील है। इसलिए समर्थ-2024 अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर जागरूक करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को  बहुआयामी गतिविधियों का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपनिदेशक उच्च शिक्षा को  नियमित अंतराल के भीतर सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने को निर्देशित किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों को 1100 रुपए की राशि प्रति शिक्षण संस्थान  देने का ऐलान किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम  पुरस्कार के रूप में 2500 रुपयों  की राशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
उन्होंने राज्य स्तर पर ज़िला का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का विद्यालय परिसर में पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह एवं सहयोगी कर्मियों ने स्वागत किया।
प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुन्ता एवं थल्ली ने संयुक्त रूप से प्रथम  स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह उच्च विद्यालय श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय टप्पर  ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वरिष्ठ श्रेणी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनौटा के विद्यार्थियों  प्रथम  रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह  चाड़क, ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा उमाकांत आनंद उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरवाला में कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के  दिए निर्देश ,  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़  के आधार पर  होगें राहत एवं बचाव कार्य एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

288 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 7517 लाभार्थियों को किया जा रहा है लाभान्वित

करसोग : राज्य सरकार द्धारा अनेक जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गर्भवती व धात्री माताओं व बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में अनेक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन...
Translate »
error: Content is protected !!