34 वर्षों से इलेक्ट्रोपैथी द्वारा कर रहे हैं गंभीर रोगों का सफल उपचार: डॉ. जसबीर सिंह परमार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इलेक्ट्रोपैथी एम.डी. डॉ. जसबीर सिंह परमार अजनोहा, पिछले 34 वर्षों से रणजीत अस्पताल अजनोहा में गंभीर और लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से सफल उपचार कर रहे हैं। डॉ. परमार के अनुसार, कई ऐसे मरीज जो देश के बड़े-बड़े अस्पतालों से निराश होकर लौटे थे, उन्होंने यहां से इलाज करवाकर स्वास्थ्य लाभ पाया है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज इलाज के बाद ठीक तो हो जाते हैं, लेकिन वे किसी कारणवश यह सार्वजनिक नहीं करते कि उन्हें कौन-सी बीमारी थी और किस तरह से इलेक्ट्रोपैथी से उन्हें राहत मिली। इसी कारण यह पद्धति अभी तक व्यापक मान्यता प्राप्त नहीं कर सकी है।उन्होंने बताया के राजस्थान सरकार की ओर से इस पैथी को मान्यता दे दी गई है और दिल्ली गुड़गांव में इस पैथी से सम्बन्धित हस्पताल हजारों मरीजों का उपचार करते है

डॉ. परमार ने बताया कि इलेक्ट्रोपैथी को सरकारी मान्यता दिलवाने के लिए कई वरिष्ठ राजनेताओं ने भी आवाज़ उठाई है, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना और शिअद के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल का विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रोपैथी पर वे तीन पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनके लिए उन्हें देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की ओर से प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुआ था। डॉ. परमार का कहना है कि वे भविष्य में इलेक्ट्रोपैथी के बारे में और विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए तत्पर हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाला गिरोह ध्वस्त : तीन प्रमुख गुर्गों को 30 बोर चीन निर्मित बंदूक और 15 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (एसएसओसी) मोहाली ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूएसए स्थित पवित्तर चौरा और चौरा माधरे गैंग के हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक नेटवर्क...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता महाविद्यालय भवन के निर्माण पर व्यय होंगे 12 करोड़ : भटियात क्षेत्र में बनेगा नेशनल बटरफ्लाई पार्क

महाविद्यालय सिहुन्ता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी कॉलेजियन एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण का कार्य जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!