35 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार : 50 लाख कैश बरामद, ऑफिस में लगवा रखा 70 लाख का फर्नीचर

by

मोहाली : हरियाणा का फर्जी चीफ सेक्रेटरी बन लोगों से इमिग्रेशन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले व्यक्ति को उसके 2 साथियों के साथ मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह (28 साल) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार 2 अन्य लोगों की पहचान राहुल निवासी बिलासपुर हिमाचल और रवि मिश्रा निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा करीब 35 करोड़ की लोगो से विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की जानकारी सहमने आ रही है।
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेता था। उन्हें फर्जी PR का सर्टिफिकेट दे देता था। इसमें आरोपी राहुल यह फर्जी कागजात तैयार करवाता था। आरोपी ने मोहाली के सेक्टर 82 और डेराबस्सी में अपना दफ्तर बनाया हुआ था। उसने अपने दफ्तर में 70 लाख रुपए का फर्नीचर लगवा रखा है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एस्कोर्ट की गाड़ियां लेकर चलता था। साथ में वह सुरक्षाकर्मी भी रखता था। इन्हीं सुरक्षाकर्मी और अपने रुतबे से लोगों को फंसाता था। जब कोई उससे पैसे वापस मांगता तो उन्हें डरता भी था। पुलिस को आरोपी से गिरफ्तारी के समय 50 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। इसके अलावा 99 ग्राम सोना, 45 बोर पिस्टल, 315 बोर राइफल, दो पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक के फर्जी आईडी कार्ड, हरियाणा होम सेक्रेटरी का फर्जी आई कार्ड, 5 नकली ड्राइविंग लाइसेंस. 40 फर्जी वीजा स्टीकर और विधानसभा के 5 स्टिकर जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी से दो फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो इनडेवर, एक क्रिस्टा और एक स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद हुई है। इन गाडियों से पुलिस कमांडो की वर्दी, हरियाणा चीफ सेक्रेटरी का झंडा, लाल और नीली पुलिस की बस्तियों के साथ-साथ पायलट गाड़ी का झंडा भी जब बरामद हुया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारी व जनतक संगठनो ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और जनसंगठनों दुआरा स्थानीय गांधी पार्क में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस का पुतला बंगा चौक पर फूंका गया और शिक्षा मंत्री के...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, 27 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान : पुरानी पेंशन को लेकर पंजाब में आर-पार की लड़ाई

सुनाम: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुनाम के गांव तोलावाल की अनाज मंडी में प्रदेशभर से जुटे...
article-image
पंजाब

ऐसी सुविधा वाला पंजाब का पहला कोर्ट कॉम्प्लेक्स बना : होशियारपुर के नए जिला न्यायालय परिसर में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

होशियारपुर, 17 अक्तूबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल की पहल के कारण होशियारपुर का नया जिला अदालत परिसर पंजाब का पहला ऐसा अदालत परिसर बन गया है, जहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन...
Translate »
error: Content is protected !!