35 पर FIR व 5 गिरफ्तार; 4 जवान समेत 11 लोग घायल : होली पर दो समुदायों की भिड़ंत में ताबड़तोड़ कार्रवाई

by
लुधियाना :  चीमा चौक के पास स्थित बिहारी कॉलोनी में होली के दिन नमाज के दौरान साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते मियां मार्केट में दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर और बोतलें बरसाईं। इस दौरान चार पुलिस कर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए।
थाना मोती नगर पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। माहौल तनावपूर्ण होने के कारण शनिवार को मौके पर एडीसीपी-4 प्रभजोत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात थे।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दोनों समुदाय के लोग दोपहर में आमने-सामने हुए थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें शांत करवा दिया था।
इसके बाद शाम को दोबारा भिड़ंत हो गई। एडीसीपी-4 प्रभजोत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
                     बिहारी कॉलोनी में हुए विवाद के बाद माहौल खराब हो गया कि लोग अपनी जान बचाकर घरों की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनट में दुकानदार दुकानें बंद कर निकल गए। लोगों ने खुद को घरों के अंदर बंद कर लिया। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए माहौल खराब करने वालों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
पहले दूसरे पक्ष ने किया पथराव
मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने नमाज वाली जगह पर रस्सी भी बांध रखी थी ताकि लोग होली का त्योहार भी मनाते रहें और उनकी नमाज भी शांति से अदा हो सके। शाम को कुछ लोगों ने वहां ईंट-पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दी। पत्थर मस्जिद की खिड़की पर लगने के कारण शीशा टूट गया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। वह शरारती लोगों को ऐसा करने से रोकते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।
थाना मोती नगर पुलिस ने विनोद, अजीत, गगन, अशोक, कृष्णा, किशन, संदीप, पप्पू, मनोज, विधार्थी, जतिंदर, धरमिंदर, मुन्ना, बिरजू, कन्हैया, बाबू, मदन लाल, अमरजीत, लक्ष्मण, सरवण के अलावा 10 से 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। यह मामला पुलिस मुलाजिम साहिब कुमार के बयान पर दर्ज हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसके पास से चोरी के दोनों मोटरसाईकल किए बरामद : टूटियों की चोरी के आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक अन्य व्यक्ति के साथ दो मोटरसाईकल भी किए चोरी

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की टूटीयों व दो चोरी की वाईकों के साथ ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई अवतार सिंह ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

टंडन के कहने पर बसपा प्रत्याशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुसीं – साबित हो गया कि उन्होंने टंडन के मोहरे के रूप में काम किया: तिवारी

चंडीगढ़, 30 मई: इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक घुसने पर बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉ. रितु सिंह का स्वागत किया। तिवारी ने कहा कि हालांकि यह...
Translate »
error: Content is protected !!