35 ग्राम हेरोइन व 225 नशे की गोलियां सहित एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर , 15 सितंबर ) : थाना गढ़शंकार पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन व 225 नशे की गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे अनुसार एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान व कासों ऑपरेशन को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह रावलपिंडी गांव में बिस्त दोआब नहर पर नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन व 225 नशे की गोलियां बरामद हुई। उक्त व्यक्ति की पहचान कमलदीप सिंह दीपा पुत्र गिआन सिंह निवासी वार्ड नं 2 महल्ला 9 ग्रुप गढ़शंकर के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट 21/22,61,85 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उससे age पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the auspicious occasion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 : Today, on the auspicious occasion of Raksha Bandhan, Kids Public School organized a self-composed poetry writing competition for the students. The School Director and Principal, Mrs. Aarti Sood, also actively participated...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अमृतसर शहर के पटवारी रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एचएएस एग्जाम का रिजल्ट घोषित : उमेश ने किया टॉप – कौन-कहां से है -जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश प्रशासनिक सेवा का फाइनल परिणाम घोषित  किया गया है. इसमें 20 युवाओं को चयन हुआ है. कुल 9 अभ्यर्थि एचएएस अफसर...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में समर कैंप आयोजित : पांचवें दिन छात्रों द्वारा बनाई गई सामग्री की प्रदर्शनी लगाई

गढ़शंकर, 8 जुलाई : शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका नवदीप सहगल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल डघाम में समर कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में छठी से आठवीं कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!