35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ के साथ एक ग्रिफ्तार : एनडीपीएस एक्ट  मामला दर्ज

by
गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई ओंकार सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी बीनेवाल ने पुलिस पार्टी के साथ गांव डल्लेवाल से पिपलीवाल से आगे धार्मिक स्थल पीरा के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति को सामने से पैदल आता हुआ देख कर उसे रोक कर पुलिस पार्टी ने  पूछताश की तो उसने अपना नाम हरविन्दर सिंह उर्फ काला पुत्र निर्मल सिंह निवासी बारापुर बताया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ बरामद हुआ। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहित मामला दर्ज कर लिया गया।  एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर  पुलिस रिमांड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी कि उक्त आरोपी यह नशीला पदार्थ किससे खरीदता है और किस व्यक्ति को बेचता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु...
article-image
पंजाब

महिलाओं के साथ किया गया धोखा आप सरकार को पड़ेगा भारी: नीति तलवाड

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार। होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिलाओं को आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो 1000/ देने का वादा कर वोट हासिल किए थे, उस...
article-image
पंजाब

लाला सूंदर दस् चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक मूक बधिर लोगों को व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर के इस्तेमाल का सूंदर आश्रम में दिया जाएगा प्रशिक्षण : खन्ना

होशियारपुर 6 जून : पूर्व सांसद एवं लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक सूंदर आश्रम में बुलाई जिसमें केंद्र सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!