35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

by

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मनुष्य द्वारा किया जाने वाला सर्वोच्च पुनीत कार्य है तथा व्यक्ति को ऐसे पुनीत कार्य में सहर्ष भाग लेना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ऊना के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैनी के अलावा बलराम बबलू, शशि राणा, मनु बांका, हर्ष कौशल तथा सुमित शर्मा सहित अनेक स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रक्षा पैन्शनर एवं पारिवारिक पैंशनर शीघ्र दर्ज करवाएं वार्षिक पहचान

ऊना, 1 मार्च – रक्षा पैन्शन संवितरण अधिकारी अविनाश कुमार राणा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्श के माध्यम से पैन्शन प्राप्त कर रहे रक्षा पैन्शनरों एवं पारिवारिक पैन्शनरों को स्पर्श...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एनर्जी भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर हिमाचल ….आगामी दो वर्षों में 500 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रीन एनर्जी स्टेट के रूप में हिमाचल को स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में हिमाचल तीव्र गति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में आरडीजी सहित हिमाचल हितों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में भाग...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर से ही बहू ने ठग लिए 39 लाख रुपये : हिमाचल प्रदेश की फर्जी ADM बनकर , दिल्ली हाई कोर्ट का जमानत से इनकार करने पर लगा झटका

नई दिल्ली: खुद को हिमाचल प्रदेश में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) बताकर ससुर से करीब 39 लाख रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!