350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा -काला धन’ हो या ‘सफेद धन’, पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का

by

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई । दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं । जिसे देश में अब तक किसी छापेमारी में जब्त “सबसे अधिक नकदी” बताया जा रहा है. इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पहली प्रतिक्रिया आई है।

परिसरों से 350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का है ।  आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए चाहे वह ‘काला धन’ हो या ‘सफेद धन’. मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूं । इसका जवाब मेरे परिवार के सदस्य देंगे. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के परिवार से जुड़े बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ छह दिसंबर को छापेमारी शुरू हुई थी ।अधिकारियों ने इस दौरान वितरकों, कुछ हवाला संचालकों, कई कंपनियों के अलावा रांची में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के पारिवारिक आवास पर भी छापेमारी की ।

सूत्रों ने बताया कि 15 दिसंबर तड़के छापेमारी खत्म हो गई. विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों पर छापेमारी की और इस अभियान के दौरान 350 करोड़ नगद के साथ-साथ लगभग तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य चयन आयोग ने ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम किया घोषित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोर्ड-980 के अंतर्गत अनुबंध आधार पर ड्राईंग मास्टर के 314 पदों की भर्ती का अन्तिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएमडी के 150 वर्ष पूरे : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शिमला केंद्र की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र में, जो 1875 में स्थापित कुछ शुरुआती केंद्रों में से एक था, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (एमओएस) जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वाहल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : स्कूल को कंप्यूटर और सात हजार रुपये देने की घोषणा की, प्राइमरी विंग को भी दिए दस हजार रुपये

हमीरपुर 21 नवंबर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी...
Translate »
error: Content is protected !!