356 सैंपल जांचे 69 फेल : 40 मामलों में कार्रवाई

by

समराला :  सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमनदीप कौर के निर्देशन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर के नेतृत्व में लुधियाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्रवाई को सख्ती से तेज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा मिलावट को रोकने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु एक व्यापक सैंपलिंग अभियान चलाया गया। इस अवधि के दौरान, जिले के विभिन्न विक्रेताओं, डेयरियों और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से कुल 356 खाद्य सैंपल एकत्र किए गए। स्टेट फूड लैब में जांच के बाद इनमें से 69 सैंपल फेल हो गए। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर के अनुसार सैंपलों की श्रेणीवार स्थिति इस प्रकार रही- दूध के 35 सैंपलों में से 25 पास हुए, 7 फेल हुए और 3 की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। घी के 33 सैंपलों में से 16 पास, 10 फेल और 7 की रिपोर्ट अभी बाकी है। दही के 9 सैंपलों में से 2 पास, 5 फेल और 2 रिपोर्टें प्रतीक्षित हैं। पनीर के 77 सैंपलों में से 36 पास हुए, 25 फेल और 6 की रिपोर्टें अभी आनी बाकी हैं। खोये के 10 सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 पास हुए और 2 की रिपोर्ट अभी लंबित है।
फेल हुए सैंपलों के आधार पर विभाग द्वारा 40 मामलों को अतिरिक्त उपायुक्त न्यायालय में दायर किया गया है। अन्य मामलों पर कार्यवाही प्रगति पर है और जांच पूर्ण होते ही शीघ्र दर्ज किए जाएंगे। यह सभी कार्रवाइयां खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों के अनुसार की जा रही हैं। कानूनी कार्रवाई के अतिरिक्त, फूड सेफ्टी टीम नियमित रूप से होटलों, हलवाइयों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है, जहां अस्वच्छ परिस्थितियों पर चालान जारी किए जा रहे हैं और सुधार नोटिस भी दिए जा रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

72वां गणतंत्र दिवस: जि़ला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों का उनके घरों में सम्मान होशियारपुर-1 के चार, होशियारपुर-2 के 9, माहलपुर में एक और भूंगा ब्लॉक के 16 परिवारों को सम्मान चिह्न भेंट

होशियारपुर, 26 जनवरी: देश की आज़ादी के लिए लड़े गए लम्बे संघर्ष में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों को कोविड-19 के मद्देनजऱ आज 72वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर उनके घरों...
article-image
पंजाब

16वां क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबलों में कोकोवाल की टीम ने सोत्रा की टीम को हराकर की जीत दर्ज

कमल कटारिया : गढ़शंकर :  सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गांव कोकोवाल मजारी के युवाओं के लिए 16वां क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 32...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर को तोड़कर मदरसे का रास्ता बनाने की घटना : पूर्व सांसद खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान : मंदिर के पुन: निर्माण के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला

होशियारपुर 7 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान में कथित तौर पर मदरसे का रास्ता बनाने के लिए करीब 100 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने...
Translate »
error: Content is protected !!