36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

by

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा किया था कि कनाडा में सेटल होते ही वह पति को भी अपने पास बुला लेगी।

पत्नी कनाडा में सेटल हो गई, लेकिन पति व ससुरालियों से किए वादे से मुकर गई। बेवफा पत्नी ने पति को कनाडा बुलाना तो दूर उसने पति के साथ रिश्ता तोड़ दिया।
लुधियाना के गांव गुर्म के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह के साथ उसकी पत्नी रमनजोत कौर ने बेवफाई की है। पीड़ित हरमनप्रीत सिंह ने पत्नी रमनजोत कौर और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। हरमनप्रीत सिंह ने मलेरकोटला के गांव मलकपुर जंडाली खुर्द निवासी ससुर हरविंदर सिंह, सास कमलदीप कौर, साले दविंदर सिंह और पवित्र सिंह पर आरोप लगाया है कि जब उसने पत्नी की इस हरकत के बारे में ससुरालियों से बात की तो उन्होंने उसे ही धमकियां दी।

पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो थाना डेहलों की पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह की शिकायत पर हरमनप्रीत सिंह की पत्नी रमनजोत कौर, ससुर हरविंदर सिंह, सास कमलदीप कौर, साले दविंदर सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

पीड़ित हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि की शादी आरोपी रमनजोत कौर के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद वह विदेश जाना चाहते थे, लेकिन उसने पत्नी रमनजोत कौर को कनाडा भेज दिया। हरमनप्रीत ने अपने 36 लाख रुपये खर्च किए और पत्नी को कनाडा भेजा था। रमनजोत कौर ने कहा था कि वह पति को भी कनाडा बुला लेगी और दोनों वहीं रहेंगे। कनाडा जाने के कुछ समय बाद रमनजोत कौर ने पति हरमनप्रीत के साथ कम बात करने लगी। इसके बाद उसने पति का फोन उठाना ही बंद कर दिया। जब हरमनप्रीत ने अपने ससुराल वालों से बात की तो वह भी कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए और टाल मटोल करने लगे। इसके बाद वह समझ गया कि उसके साथ धोखा हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
पंजाब

पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस : महिला कांग्रेस किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी -अलका लांबा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की चुराह विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. हंसराज की परेशानी अब एक बार फिर बढ़ने वाली है. महिला कांग्रेस ने...
article-image
पंजाब

जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ को सर्वसम्मति से पारित : 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

चंडीगढ़ । पंजाब में करीब एक दशक से चुनावी मुद्दा बने बेअदबी के मामलों में अब कड़ी सजा देने के लिए सोमवार को बेअदबी कानून पारित किया गया है। बैसाखी के अवसर पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!