37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

by

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 1-0 गोल के अंतर से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने फुटबॉल लीग की पहल की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से इसका लाभ उठाने का आग्रह किया।इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, शलिंदर सिंह राणा, प्रमोद डुगरी पूर्व सरपंच, फुटबॉल कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोली, हरविंदर हरमन और अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अमृता प्रीतम के जन्मदिवस को समर्पित ‘अमृता साहित्य संवाद’ आयोजित

गढ़शंकर, 1 सितंबर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी विभाग की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में प्रसिद्ध पंजाबी साहित्यकार, कवयित्री एवं उपन्यासकार अमृता प्रीतम के जन्मदिवस को...
article-image
पंजाब

सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
Translate »
error: Content is protected !!