37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गिरफ्तार : हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस

by

सोलन :  सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंडरग्राउंड चल रहा था। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक वह 15 वर्षों से नशा तस्करी में संलिप्त था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के बैंक खाते से एक साल में करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। बहरहाल, पुलिस जांच जारी है। कई और खुलासे होने की संभावना है। आरोपी की पहचान मिंटू उर्फ बिट्टू निवासी गांव कोहिला डाकघर कमांद तहसील आनी, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मिंटू पहले गिरफ्तार आरोपी झाबे राम का सगा भाई है।

डीएसपी भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों सुबाथू-धर्मपुर रोड पर आरोपी हरजीत सिंह को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी जांच करने के बाद पुलिस ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र से करीब 36 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की थी और इसके सप्लायर आरोपी झाबे राम को गिरफ्तार किया था। इस नेटवर्क को चलाने वाला मास्टरमाइंड फरार हो गया था। उसी ने डील सेटल करने के लिए आरोपी हरजीत को चरस के सैंपल के साथ भेजा था। पुलिस ने आरोपी मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस :  आरोपी मिंटू के खिलाफ 2012 में भी थाना शिमला और मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी का यह गिरोह आनी क्षेत्र से बड़े स्तर पर चरस तस्करी कर रहा था, जो सोलन जिले को ट्रांजिट करते हुए हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा आदि स्थानों पर भेजी जातीथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया 25 लाख रुपए से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के तहत ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमिपूजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 13 फरवरी को अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हाल की जाएगी आयोजित : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा

एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :   भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हॉल चम्बा में  13 फरवरी,2024 को किया जा रहा है।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और सीपीएस बचाना ही रह गई मुख्यमंत्री सुक्खू की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश सिर्फ सत्ता पक्ष का नहीं है, ये हमारा है, हम सबका है। आर्थिक हालात को लेकर जैसी चिंता सरकार को है वैसी हम सबको भी है। प्रदेश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को...
Translate »
error: Content is protected !!