37 लाख रुपए के चेक अलग-अलग गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटे

by

नवांशहर, 2 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में गांवों छोकरां और भंगल कलां में आयोजित समारोहों के दौरान अलग-अलग गांवों के विकास कार्यों हेतु करीब 37 लख रुपए के चेक स्थानीय लोगों को भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग गांवों के दौरे के दौरान लोगों की मांग के आधार पर विकास हेतु ग्रांट जारी करके अपना वायदा पूरा कर दिया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और विकास की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अच्छी सोच होनी जरूरी है, फंडों का प्रबंध खुद ब खुद हो जाता है।
उन्होने अलग-अलग गांवों सोएता, छोकरां, भंगल कलां, भौरा, मंगूवाल, जाडला, बड़वा, नंगल छांगा, चारन, मेहरामपुर, बुर्ज टहल दास, फांबड़ा और दशहरा ग्राउंड घक्केवाल रोड में विकास कार्यों के लिए चैक बांटे।
इस दौरान वह झूठे वायदे करके सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी पर बरसे, जो महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह देने सहित लोगों से किए गए अन्य वायदों को भी पूरा करने में विफल रही है।
इस दौरान अन्य के अलावा, पूर्व विधायक अंगद सिंह, मास्टर भूपेंद्र सिंह, सरपंच अजीत सिंह, सरबजीत सिंह छोकरा, जसवंत कौर मेहरामपुर, संतोष कौर छोकरा, राणा कुलदीप महासचिव पंजाब कांग्रेस, सरपंच संदीप सिंह, लखबीर सिंह फांबड़ा, रंजीत सिंह भौरा, केवल सिंह मंगूवाल, गुरमेल सिंह सरपंच बड़वा, सरपंच सुरेंद्र कौर बुर्ज टहल दास, दिलबाग सिंह सरपंच, रणजीत राणा सरपंच, राजेंद्र सिंह सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DM Imposes Restrictions in Hoshiarpur

Hoshiarpur/Daljeet Ajanoha : District Magistrate Ashika Jain has issued orders imposing various restrictions across the district, invoking powers under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023.Owners of poultry farms, rice shellers, kilns,...
article-image
पंजाब

साडे बुजुर्ग, साडा मान’ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समागम व कैंप 17: DC कोमल मित्तल

समागम के दौरान बुजुर्गों को स्वास्थ्य जांच के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं का दिया जाएगा लाभ होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
पंजाब

विलुप्त पौधों को पुनर्जीवित करने का संकल्प – प्रकृति माँ की गोद में नई जीवन की पहल*

प्रकृति माँ की गोद से लुप्त हो चुके पौधों को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरणादायक संकल्प दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से लिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!