370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

by
हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
सरकार ने लिस्ट जारी करते हुए दावा कि है कि इन सभी पटवारियों ने पैमाइश, इंतकाल, रिकॉर्ड ठीक करने और नक्शा पास कराने के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। इसके अलावा इनमें से 170 पटवारी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने असिस्टेंट रखे हैं।
काम के बदले लेते थे रिश्वत  :  हरियाणा सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ पटवारी ऐसे भी हैं जिन्होंने प्राइवेट मकानों में ऑफिस भी खोले हुए हैं। यह पटवारी अपने असिस्टेंट के जरिये लोगों से काम के बदले रिश्वत लेते हैं, ऐसे पटवारियों के बारे में लिस्ट में अलग से बताया गया है। लिस्ट में उन पटवारियों के नाम के साथ उनके असिस्टेंट के नाम भी जारी किए गए हैं। ऐसा भी सामने आया है कि जब लोग इन पटवारियों के पास जमीन से जुड़े काम करवाने जाते थे, तो यह लोगों को काम करने के लिए हर बार टाल देते थे। जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ऐसे में लोगों को मजबूरन इन्हें शुल्क देना पड़ता है। अब सरकार की तरफ से इन पटवारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए लिस्ट जारी की गई है।
जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भेजी गई लिस्ट :  इस मामले में राजस्व विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) द्वारा सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी 370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट भिजवा दी गई है। लिस्ट में लिखा गया है कि इन सभी पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले में 15 दिन में सरकार रिपोर्ट भेजी जाए। लिस्ट में जिला वाइज पटवारियों का नाम जाति सहित दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

लुटेरे पंजाब में घुस गए -दिल्ली को बर्बाद करने के बाद …अपनी हरकतों से बाज आंए नहीं लोग ईंट मारेंगे : सिरसा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की ओर से ‘शिक्षा क्रांति’ के जरिए टीचर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स खुलवाने के आदेश पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन ने 16वां जागरूकता सेमिनार आयोजित : कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त समाधान समय की मुख्य मांग – सतीश राणा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : स्थानीय गुरु रविदास मंदिर सेक्टर-3 मे पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील मुकेरियां की ओर से 16वां वार्षिक जागरूकता सेमिनार डाक्टर अंबेडकर हॉल में आयोजित किया गया। तहसील अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विनोद कुमार का आरोप : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसफर माफिया पूरी तरह सक्रिय

मंडी : विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस पर कांग्रेस नेताओं पर ट्रांसफर के लिए 30 से 50 हजार रुपए कर्मचारियों से लेने का आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

कोविड टीकाकरण: विधायक डा. राज कुमार की ओर से गांव नवां जट्टपुर की पंचायत सम्मानित

होशियारपुर I मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने के घोषणा पर आज हलका चब्बेवाल...
Translate »
error: Content is protected !!