38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया

by

गढ़शंकर, 26 अगस्त: 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर के प्रबंध तले आयोजित प्रतियोगिता के दौरान डीएसपी मुख्य गढ़शंकर परमिंदर सिंह मंड ने शिरकत की और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह जग्गा सचिव पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन और हरदीप फुटबॉल खेल विभाग पंजाब उपस्थित हुए। उन्होंने फुटबॉल लीग के लिए जे.सी.टी. व ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा फुटबॉल के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर और नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब के बीच लीग मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जिसमें नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने गढ़शंकर को 4-3 गोल के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, कैशियर योगराज गंभीर, अमनदीप सिंह बैंस, प्रमोद डुगरी, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह, चरणजीत पोसी, सन्नी खाबड़ा, हरप्रीत सिंह कोच भैणी साहिब, गगनदीप थांदी, विनोद प्रभाकर, अशोक पराशर और अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी तलब : आयोग ने तरन तारन उपचुनाव के दौरान एसएसपी के खिलाफ शिकायतों पर किया डीजीपी को तलब

चंडीगढ़ :  निर्वाचन आयोग ने पंजाब में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान तरन तारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ शिकायतों को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव को...
article-image
पंजाब

गांवों में छप्पड़ों के नवीनीकरण व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को जल्द किया जाए पूरा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ की बैठक गांव छावनी कलां, बसी गुलाम हुसैन व बजवाड़ा में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के डा निपुण जिंदल ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित धर्मशाला, 18 सितंबर। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा...
पंजाब

75 ग्राम हेरोईन बरामद : महिला सहित दो काबू

नवांशहर। थाना सदर बंगा पुलिस ने 75 ग्राम हेरोईन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पर्टी के साथ सीआईए स्टाफ से गांव...
Translate »
error: Content is protected !!