38 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, 1 फरार…मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 8 जून : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोग अमरीक सिंह उर्फ मीका पुत्र इंदर सिंह, परमजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ब हरमेश कुमार उर्फ लाला पुत्र महिंदर पाल निवासी बीरमपुर को 38 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि हरमेश कुमार फरार हो गया। तीनो के विरुद्ध 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई कौशल चंद्र पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त सभी व्यक्ति और इनमें से हरमेश कुमार लाला जोकि जेल से बाहर आया है वह अमरीक सिंह के घर मे बैठ कर हेरोइन बेच रहे हैं और अगर छापेमारी की जाए तो वह हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इस सूचना पर ए एस आई कौशल चंद्र ने पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी की तो हरमेश कुमार वहां से भाग गया जबकि दो लोगों को 38 ग्राम हेरोइन के गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त तीनों के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने बजट में किसान विकास योजना में 8000 करोड़ कम कर दिए : मट्टू

गढ़शंकर । संतोख सिंह की अध्यक्षता में गांव भंमिया में सीपीएम ने बजट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर माकपा के प्रांतीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि मोदी सरकार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

गढ़शंकर :बीएएम खालसा कॉलेज के शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्रों के लिए ‘युवा और राष्ट्र’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!