38 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, 1 फरार…मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 8 जून : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोग अमरीक सिंह उर्फ मीका पुत्र इंदर सिंह, परमजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ब हरमेश कुमार उर्फ लाला पुत्र महिंदर पाल निवासी बीरमपुर को 38 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि हरमेश कुमार फरार हो गया। तीनो के विरुद्ध 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मामले अनुसार ए एस आई कौशल चंद्र पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग कर रहे थे तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त सभी व्यक्ति और इनमें से हरमेश कुमार लाला जोकि जेल से बाहर आया है वह अमरीक सिंह के घर मे बैठ कर हेरोइन बेच रहे हैं और अगर छापेमारी की जाए तो वह हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इस सूचना पर ए एस आई कौशल चंद्र ने पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी की तो हरमेश कुमार वहां से भाग गया जबकि दो लोगों को 38 ग्राम हेरोइन के गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त तीनों के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 गैंगस्टर ग्रिफ्तार , 4 पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन बरामद : बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित है दोनों आरोपी

मोगा : पंजाब पुलिस पंजाब को क्राइम मुक्त करने के लिए हर तरह के उपाए कर रही है और जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए शानदार प्रयास : डॉ. रवजोत सिंह

जेल एवं प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने गांव कोटला नोध सिंह में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में की शिरकत कहा—‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा निखारने के लिए स्थापित किया बेहतरीन मंच...
article-image
पंजाब

नहर में मिली मेडिकल स्टूडेंट की लाश, चार दिन से था लापता

लुधियाना में चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट की लाश साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि वह स्टूडेंट राजस्थान के बीकानेर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
Translate »
error: Content is protected !!