39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में शेरे पंजाब फुटबॉल क्लब शामपुरा ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को हराया

by

गढ़शंकर।  पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के सहयोग से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शेरे पंजाब फुटबॉल क्लब शामपुरा (रोपड़) की टीम ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी, गढ़शंकर की टीम को 1-0 गोल के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा, टूर्नामेंट कमेटी के  कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, शलिंदर सिंह राणा, सुपरिंटेंडेंट परमिंदर सिंह, अमनदीप सिंह बैंस, पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार दुगरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच शुरू करवाया। इस अवसर पर कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोली और अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री के हवाई खर्चे बताने से इनकार

भगवंत मान सरकार भी पहले रही सरकारों के रास्ते चंडीगढ़, 10 अगस्त भगवंत मान सरकार भी पहले रही सरकारों के रास्ते पर चलने लगी है । क्योंकि पहले की सरकारों की तरह यहां सवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर ने नौजवान को मारी गोली :

पायल: 26 जुलाई : हलका पायल के गांव मलीपुर में चिट्टा तस्कर द्वारा नशीला पाउडर खरीदने गए नौजवान के साथी को तस्कर द्वारा गोली मार कर जख्मी किए जाने की खबर इलाके में आग...
article-image
पंजाब

जिला नवांशहर के अंतर्गत मुकंदपुर थाना पुलिस ने बंगा, फगवाड़ा, नवाशहर, गढ़शंकर, मुकंदपुर, कोट फतुही में राहगीरों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कीया गिरफ्तार।

 नवांशहर 19 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ) इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.पी.एस गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि मुकद्दरपुर पुलिस स्टेशन में 6/01/2021 को केस नंबर 2 दर्ज किया गया था।  ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!