39 श्रद्धालू घायल, पंद्रह गढ़शंकर सिवल अस्पताल में उपचारधीन, दो पीजीआई रैफर, 22 प्राथमिक ईलाज के बाद घर भेजे : खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस व टैम्पों अनियंत्रित होकर खाई व खड्ड में गिरे

by

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं से भरी बस व टैप्मो अनियंत्रित होकर खाई व खड्ड में गिरने  39 श्रद्धालू घायल हो गए। जिन्में से पंद्रह का सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज चल रहा है। दो की हालत गंभीर देखते हुए डाकटरों ने उन्हें  पीजीआई रैफर कर दिया गया।
बस गहरी खाई में गिरी 24 घायल :  जालंधर की तहसील फिलौर के गांव चाहलां से संगत श्री गुरू रविदास तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गगा माथा टेकने के लिए करीव 32 श्रद्धालू बस नंबर पीबी-08-सीबी-5207 में आए थे। उकत बस को गांव चाहलां का ही सुरजीत सिंह चला रहा था। जब बस खुरालगढ़ साहिब से चरण छो गंगा के रास्ते में पहाड़ी की वीस पहुंची तो तेज ढलान के चलते बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। गनीमत यह रही कि बस सीधी गिरी और नीचे खाई में सीधी खड़ी हो गई। बस में स्वार करीव 32 श्रद्धालुओं में से 26 घायल हो गए। जिन्में से चार अरष पुत्र चमन लाल आयू 25 वर्ष निवासी फिलौर, जिला जालंधर कमला पत्नी मोहन लाल निवासी आयू 60 वर्ष, हरभजन कौर पत्नी ओम प्रकाश आयू 62 वर्ष निवासी फिलौर, निर्मल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह आयू 38 वर्ष निवासी चाहलां, फिलौर को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसके ईलावा हिमाचल प्रदेश के गांव बाथड़ी में स्थित सयान अस्पताल, में पलवी आयू 18 वर्ष निवासी फिलौर, धर्मपाल आयू 16 बषै निवासी फिलौर, संदीप कौर आयू 26 वर्ष, मानवी आयू 8 वर्ष, कुलविंदर कौर आयू 40 वर्ष, मनप्रीत आयू 40 वर्ष, रजिंद्र कौर आयू 51 वर्ष, सुनीता राणी आयू 36 वर्ष, अरशदीप आयू 9 वर्ष, कातां आयू 40 वर्ष, रमनप्रीत 20 वर्ष, हरष 23 वर्ष, भगत सिंह 41 वर्ष, जसपाल सिंह 50 वर्ष, नवदीप सिंह 14 वर्ष, सतपाल सिंह 40 वर्ष,यश 13 वर्ष, करन 20 वर्ष, रवि कुमार 49 वर्ष, सत्या देवी 60 वर्ष, गुरदेव कौर 60 वर्ष, रेखा 34 वर्ष को ईलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां पर उन्हें डाकटरों दाुरा प्राथमिक ईलाज के बाद घर भेज दिया।
टैम्पो पलटा तेरह घायल, 2 पीजीआई रैफर : माहिलपुर ब्लाक के गांव खड़ौदी से टैम्पो नंबर पीबी-07-जैड- 5564 में करीव 16 श्रद्धालू श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल व चरण छो गंगा में माथा टेकने आए थे। जिसे अमरीक सिंह पुत्र जगत सिंह चला रहा था। जब श्रद्धालू चरण छो गंगा में माथा टेक कर टैम्पो में श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ जा रहे थे तो चढ़ाई में टैप्मो अनियंत्रित होकर साथ लगती खड्ड में गिर गया। जिसमें तेरह लोग घायल हो गए। जिन्में से दो बलवंत सिंह पुत्र अरम चंद आयू 60 वर्ष निवासी ढाडां कलां व जैसमीन पुत्री सोहन सिंह आयू 13 वर्ष निवासी सलेमपुर थाना माहिलपुर  को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में प्राथमिक ईलाज के बाद डाकटरों ने उनकी सीरियस हाल को देख कर पीजीआई रैफर कर दिया। इसके ईलावा ओम प्रकाश पुत्र बलवंत सिंह आयू 31 वर्ष निवासी ढाडां  कलां, सिमरन पत्नी मखन सिंह आयू 40 वर्ष निवासी सक्रूली, नरिंद्र कौर पत्नी मनजीत सिंह आयू 44 वर्ष निवासी सलेमपुर, हरविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह आयू 40 वर्ष निवासी सलेमपुर, लवप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह आयू 11 वर्ष निवासी सलेमपुर, अरषदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह आयू 15 वर्ष विासी सलेमपुर, आशा पत्नी बिंदर आयू 47 वर्ष निवासी सलेमपुर, दलजीत कौर पुत्री हरविंदर सिंह आयू 11 वर्ष निवासी सलेमपुर, टैम्पो चालक अमरीक सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी खड़ौदी, जसवीर कुमार पुत्र कमल कुमार आयू 46 वर्ष निवासी सलेमपुर,  तहसील गढ़शंकर व सोनिया पुत्री चरनजीत आयू 17 वर्ष निवासी चूहड़पुर जिला एसबीएस नगर को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
श्री खुरालगढ़ साहिब तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह:  सरकार को सीएचसी बीनेवाल में पूरा स्टाफ और अन्य साजो समान जल्दी उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि इस तरह की बीत ईलाके में को ईदुर्घटना होने पर घायलों का समय पर ईलाज हो सके। क्योंकि गढ़शंकर जाने को करीव एक घंटा लग जाता है।
फोटो  131 दुर्घटना का शिकार हुए क्षतिग्रसत बसव टैम्पो, अस्पताल में ईलाज करवाते घायल श्रद्धालू और घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोने के बिस्कुट और 1-1 किलोग्राम की दो ईंटें : ग्रिफ्तार आईएएस संजय पोपली के घर से

चंडीगढ़ : आईएएस संजय पोपली भ्रष्टाचार मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। पंजाब विजिलैंस को आईएएस संजय पोपली की चंडीगढ़ रिहायश से 12 किलोग्राम सोना एवं 73 कारतूस मिले हैं। इसमें सोने के...
article-image
पंजाब

श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालिज माहिलपुर में बहुत ही कम फीस पर पढ़ाई मे होशियार और गरीब छात्र को पढ़ाया जाता : प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह

*1946 में संत बाबा हरी सिंह कहार पुरी और प्रिंसिपल हरभजन सिंह द्वारा श्रेत्र में यह कालेज खोला था: प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह * इस कालिज से पढ़ाई उत्तीर्ण कर छात्र छात्राएं देश विदेश...
article-image
पंजाब

140 लाख करोड़ का हिसाब लेकर जापान पहुंचे मान… क्या अब पंजाब बनेगा मिनी जापान

चंडीगढ़ :  जापान की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब पंजाब की तरफ देख रही हैं। खबरें आ रही कि जापान की कुछ जानी-मानी कंपनियां जल्द ही पंजाब में पैसा लगा सकती हैं। यह संकेत तब मिले...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी...
Translate »
error: Content is protected !!